संजय वर्मा आष्टा । श्री श्वेतांबर जैन श्रीसंघ के दो सहयोगी अंग श्री साधुमार्गी जैन संघ एवं नवरत्न परिवार द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त दानदाताओं ने रिकार्ड तोड़ 121 सीसी रक्त का दान कर “रक्तदान-महादान” को चरितार्थ किया। दोनों संस्थाओं नवरत्न परिवार के प्रमुख अंकित वोहरा एवं साधुमार्गी जैन संघ के रिलेश बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल में जिला चिकित्सालय से आई रक्तदान यूनिट द्वारा प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक दोनों संस्थाओं द्वारा लगाये गये उक्त रक्तदान शिविर में रिकार्ड तोड़ 121 सदस्यो ने शिविर में पहुच कर रक्तदान किया। श्वेतांबर जैन समाज द्वारा आयोजित उक्त रक्तदान शिविर आष्टा में अभी तक लगे शिविरों में सबसे अधिक रक्तदान करने वाला शिविर बन गया है जिसमे रिकार्ड तोड़ 121 सीसी रक्तदान युवाओं ने किया। दोनों संस्थाओं के सदस्यो ने सभी रक्तदान करने पहुचे दानदाताओं के लिये ज्यूस,बिस्किट आदि की व्यवस्था की। सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉ नेहा अरोरा पूरे समय शिविर में उपस्तिथ रही। बीएमओ डॉ जीडी सोनी के निर्देशन में सिविल अस्पताल के प्रमोद परमार,ज्योति मित्तल द्वारा भी सराहनीय सहयोग प्रदान कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओ को उपलब्ध कराया गया। जिला चिकित्सालय सीहोर से आई उक्त रक्तदान यूनिट की पूरी टीम ने उत्तम व्यवस्थाओ के साथ सहयोग प्रदान किया। नवरत्न परिवार एवं साधुमार्गी जैन संघ के सभी उपस्तिथ सदस्यो ने आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान महादान को लेकर पूरे समय अपनी सेवा दी। दोनों संस्थाओं ने सभी रक्त दानदाताओं एवं शानदार व्यवस्था देने पर सिविल अस्पताल परिवार व जिले से आई रक्तदान यूनिट की टीम का आभार व्यक्त किया। आयोजित शिविर में समाज के वरिष्ठ सदस्य पवन सुराणा,नगीन चंद्र जैन,सुशील संचेती, डॉ मीना सिंगी के साथ श्रीसंघ केकार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनीत सिंगी,रूपेश राठौर,विशाल चौरसिया,पवन श्रीश्री माल,नगीन जैन,संतोष सुराणा ,अशोक रांका ,सुनील संचेती, निर्मल रांका ,बंटी मालू ,विपिन सिंगी,गौरव कोठारी, प्रियांश सुराणा ,अनुज सोनी ,रूपेश राठौर, विशाल चौरसिया,दीपक सुराणा, निखिल सुराणा,संयम सुराणा,अमित नामदेव,मनीष चोरड़िया सहितसभी सदस्यो,सभी ट्रस्टियों,युवा संघ,महिला संगठन की सदस्यो का सराहनीय सहयोग मिला। सभी ने पूरे समय उपस्तिथ रह कर सेवा दी। Please follow and like us: Post Views: 571 Post navigation प्रदेश में हो रहे महिला अत्यचार के खिलाफ़ कांग्रेस ने विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा नवागत पुलिस अधीक्षक ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक