IMG 20241014 WA0002

संजय वर्मा

आष्टा ब्लाक व नगर कांग्रेस द्वारा प्रदेश में बेटियों महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं शौषण के खिलाफ विधायक कार्यालय पहुंच कर विधायक सहायक अजय गौतम को ज्ञापन सौंपते हुए एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में लगातार अबोध बालिकाओं जिनमें एक वर्ष से लेकर 10 वर्ष तथा 70-75 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं निरन्तर हो रही है जहां तक कि छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार एवं हत्या होना आम बात हो गई है

1000973906 1024x1024

जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में बालिकाओं एवं महिलाओं का जीवन संकट में पड़ गया है एवं महिला अत्याचार में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर नंबर एक पर पहुंच गया है जिससे समस्त प्रदेशवासियों का सिर शर्म से झुक गया है।चिन्ता की बात यह है कि प्रदेश में पौने तीन साल में हजार के करीब बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है जिसमें बलात्कार एवं गैंग रैप की घटनाओं के कारण छोटी-छोटी बच्चियों, छात्राओं का स्वतंत्र रूप से भ्रमण करना मुश्किल हो गया है,

1000973938

परिवार के मुखिया हमेशा इस बात से चिंता में रहते हैं कि उनके छोटे छोटे बच्चें कहीं किसी अनहोनी घटना के शिकार न हो जाएं। पिछले दिनों ग्वालियर, अनूपपुर, टीकमगढ़, राजगढ़, शहडोल, डिंडौरी, जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, खंडवा, रायसेन, दतिया, रीवा, हरदा, नर्मदापुरम, मुरैना आदि स्थानों पर बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ बलात्कार एवं उनकी हत्याओं की घटनाएं हो चुकी है जिससे आमजन का जीवन मुश्किल में आ गया है।वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ने गोपाल सिंह इंजीनियर को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आप जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रदेश में लगातार अबोध बालिकाओं, छात्राओं, महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं एवं उनकी हत्या की रोकथाम हेतु अपने-अपने स्तर पर कड़े एवं प्रभावी कदम उठाएं तथा प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी शक्ति के साथ ऐसे प्रयास करे ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस हेतु आवाज उठाने के साथ ही बच्चियों के साथ हो रहे दुराचार को लेकर सोशल मीडिया में इसके रोकथाम हेतु अपने प्रभावी संदेश को प्रसारित करे ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरूस्त होने के साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं का जीवन सुरक्षित हो सके उपरोक्त कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर,गुलाब बाई ठाकुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, अरविन्द सिंह सेमलीबारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जावर,ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेश मूंदीखेड़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुडडू,पहलाद सिंह वर्मा खड़ी,शैलेन्द्र बावड़ी,घनश्याम जांगड़ा,पार्षद राजकुमार मालवीय,चेतन सिंह सेमलीबारी,सन्नवर खान,भईया मुजफर पटेल,फैज उद्दीन,देवराज परमार,धिरज सिंह भानखेड़ी,जितेंद्र सिंह भानखेड़ी,गोलू हाजीपुर,डॉ हरी मेवाड़ा,आशिक मंसूरी,वंशी लाल बॉम्बे, इसराइल मंसूरी,विजय पाटीदार,अनिल मेवाड़ा,दिलिप मालवीय मालखेड़ी शमिल रहे

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email