रिपोर्टर केवलराम मालवीय/संजय वर्मा दुनिया को भगवान की पहचान ही सदगुरु महाराज कराते हैं-प्रख्यात कथाकार श्री वैभव भटेले जी गुरु पूर्णिमा पर मानस भवन में हुआ आयोजन सनातन धर्म के पौराणिक ग्रंथों में गुरु का बड़ा महत्व बताया गया है गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना है।आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है इस दिन सनातन धर्म को मानने वाले प्रत्येक व्यक्ति अपने गुरु की शरण में पहुंचकर उन्हें नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते हैइसी उपलक्ष्य में आष्टा प्रभु प्रेमी संघ ने भी शहर के बीचो-बीच स्थित मानस भवन में एक भव्य आयोजन रखा।जिसमें सद्गुरु भगवान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद जी गिरी महाराज से शिक्षा दीक्षा और नाम दान लेने वाले भक्तजनों में मातृशक्ति और पुरुष बड़ी संख्या में एकत्र हुए महामंडलेश्वर जी के परम शिष्य श्री वैभव जी भटेले ने मंच के माध्यम से उपस्थित सभी शिष्य गणों को सदगुरु महाराज की महिमा और आदर्शों का गुणगान करके इस पावन दिवस का महत्व बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि साक्षात ईश्वर की पहचान ही सदगुरु महाराज संपूर्ण विश्व को कराते हैं उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जिक्र करते हुए कहा कि महर्षि वशिष्ठ के कारण ही भगवान श्री राम की पूजा होती हैसदगुरु महाराज की महिमा का विस्तृत बखान मंच के माध्यम से उन्होंने किया.कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई भक्तजणों द्वारा पूज्य गुरुदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात ख्यात भजन गायक राम श्रीवादी जी द्वारा भजन के माध्यम से भक्तों को रसपान कराया गया, कार्यक्रम में जीवन सिंह मालवांचल, अजय मालवीय और सुमित चौरसिया ने भी भक्तिमय संगीत पर भजन की प्रस्तुति दी.परम पूज्य सद्गुरु महाराज के समक्ष एक-एक कर सभी भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित करके गुरु के चरणों में नमन किया तत्पश्चात महा आरती करके कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम में बड़ी तादाद में मातृशक्ति और वरिष्ठ जनों सहित सदगुरु महाराज के भक्त जन उपस्थित रहे.आज के इस गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन में मुख्य अतिथि सदगुरुदेव के परम शिष्य श्री वैभव जी भाटेले विख्यात कथाकार लेखक और कुशल पत्रकार उपस्थित रहे।आपने अपने उद्बोधन में विभिन्न कालखंडो में सदगुरुदेव की महत्ता का विस्तार से वर्णन किया और हमारे जीवन में गुरु की क्या उपयोगिता है इस पर विस्तृत प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार, प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति, मोहन सिंह अजनोदिया, प्रेम नारायण गोस्वामी, प्रेम नारायण शर्मा, आस्था जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय जी की धर्मपत्नी श्रीमती नमिता राय, सोनू गुणवान, कांग्रेस नेता जगदीश चौहान, राजाराम बड़े भाई,एच आर परमाल, कमल सिंह चौहान, देवकरण पहलवान, केवलराम मालवीय पत्रकार, पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह, दिलीप वशिष्ठ, पार्षद तेज सिंह राठौडर सहित बड़ी संख्या में आष्टा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु जन उपस्थित रहे ,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पादुका पूजन तथा आरती के बाद प्रसाद के रूप में स्वल्पाहार का आयोजन रखा गया कार्यक्रम में श्री राम श्रीवादी, शिव भैया श्रीवादी , संदीप प्रजापति एवं मुकेश भूतिया संगीतकारों की टोली के साथ सुमित चौरसिया अजय भैया जीवनराज मालवांचल हिना बैरागी तथा नर्मदा प्रसाद मालवीय द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन गोविंद शर्मा ने किया कार्यक्रम के पश्चात पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार जी ने उपस्थित लोगों का आभार माना.कार्यक्रम में विधिवत पूजा-पाठ पंडित गणेश जी शास्त्री ने कराया। Please follow and like us: Post Views: 376 Post navigation गुरु पूर्णिमा के पूर्व दिवस पर 125 उस्ताद खलीफाओं का सम्मान हुआ मां कृष्णा धाम आश्रम में मनाया गया “गुरु पूर्णिमा” महोत्सव