IMG 20240828 WA0000

संजय वर्मा
नई दुनिया एवं नव दुनिया द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मेरी कल्पना में कृष्ण चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई जिसमे भक्तो ने अपनी कल्पना को विभिन्न स्वरूपों में उकेरित किया इसमें विभिन्न कलाकारों ने अपनी कल्पना के रंग कैनवास पर उकेरे इसमें बड़ी संख्या में भक्तो ने उत्साह के साथ भाग लिया मेरी कल्पना के कृष्ण विषय पर आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता में भगवान श्री कृष्ण की छवि भक्तो को अपनी कल्पना में उकेरनी थी।

1000967657 715x1024


मेघवर्णीय की छवि को नगरपुरोहित मनीष पाठक के पुत्र मास्टर पार्थ पाठक ने कैनवास पर जलरंग शैली में प्रतियोगिता के मर्म को समझते हुए सुंदर स्वरूप में उकेर कर तृतीय स्थान प्राप्त किया
इस स्पर्धा में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या से पेंटिंग प्राप्त हुई थी,जिसमे ख्यातिलब्ध निर्णायकगणों द्वारा आष्टा के पार्थ पाठक ने तृतीय स्थान के लिए चयनित करते हुए 5001रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ज्ञात रहे की पार्थ पाठक की माता श्री मति अलका पाठक भी जलरंग की अंतरराष्ट्रीय चित्रकारा है इस अवसर पर आष्टा नगर के सभी प्रबुद्धजनों द्वारा पार्थ पाठक को बधाई प्रेषित की गई

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email