IMG 20240827 WA0000

संजय वर्मा

आष्टा। नगर पुरोहित पंडित मनीष पाठक ने बताया कि जगदीशपुर मंदिर में जन्माष्टमी के दिन प्रात से ही भगवान कान्हा जी को सफेद तिल से महा अभिषेक किया गया साथ ही पंचमेवे से लड्डू गोपाल जी को भोग लगाया गया।

1000967493

यहां दर्शन करने के लिए क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा,नपा प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना सिंगी विनीत सिंगी, धारा सिंह पटेल,मनीष धारवां, हरपाल ठाकुर,हरेंद्र सिंह ठाकुर सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने अभिषेक में शामिल होकर कान्हा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

1000967494

वही विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किला स्थित भगवान पंढरीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 11 लाख रुपए देने की घोषणा की ,इस पहल का सभी सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।वही श्री भाऊ बाबा मंदिर कुम्हार पुरा में हर वर्ष की इस वर्ष भी मटकी फोड़ का आयोजन हुआ।

1000967492

आष्टा के प्रसिद्ध मंदिर श्रीनाथ जी की हवेली में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई साथ ही आष्टा के जावर, निपानिया,भौरा, सिद्दीकगंज,मैना,कोटरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की खबर प्राप्त हुई।

1000953442
1000967360 1024x576
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email