रिपोर्टर रराकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 थाना यातायात जिला बैतूल द्वारा सड़कों पर खड़े वाहनों एवं नो पार्किंग में खड़े वाहनों और सड़कों पर दुकान लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगीपुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा शहर मेँ यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु उचित प्रबंधन किए जाने के लिए यातायात प्राभारी को निर्देशित किया गया था। साथ ही सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों एवं नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए क्रेन से वाहन हटाने के के संबंध में निर्देशित किया गया था । इसके पालन में क्रेन मिलते ही यातायत पुलिस द्वारा शहर के मुख्य बाज़ारो मेँ सड़को/बाजारों का भ्रमण किया जाकर अव्यवस्थित रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाए जाने के के संबंध में आमजन को अनाउंस किया गया एवं बेतरतीब खड़े वाहनों को क्रेन से उठाने के संबंध में कहा गया। जिस पर लोगो ने अपने वाहनों को तत्परता से हटाया। कार्यवाही के दौरान एक लोडिंग वाहन मेँ क्रेन लगाते ही वाहन चालक दौड़कर वाहन हटाने पहुँचा। इसके साथ कॉलेज चौक पर पर ठेले लगाने वालो को भी सख्त हिदायत दी गयी की मुख्य सड़क से 3फ़ीट पीछे ठेले लगाय अन्यथा कारवाही की जाएगी । यातायात पुलिस ने मोटर अधिनियम का उल्लंघन करने पर 30 वाहनों पर कारवाही कर शमन शुल्क जमा कराया गया। प्रगति व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री अनिल सोनी का कहना है कि आमला में नाबालिक बच्चों द्वारा स्पीड में मोटरसाइकिल चलाई जाती है ऑटो एवं मैजिक वाहन में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाया जाता है इसकी भी जांच होना चाहिए रिपोर्टर रराकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 279 Post navigation थाना सांईखेड़ा पुलिस ने चोरी के आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के लोगों ने रेलवे हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मैं 250 से 300 लोग ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया