रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20240827 WA0176 768x1024

👉घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 24.08.24 को आवेदक नरेन्द्र पिता गुलाबराव पवार एवं श्रवण पिता चिन्धया पवार दोनो निवासी ग्राम सोनोरी ने थाना आकर एक लिखित आवेदन दिया कि हम आवेदकगण उक्त पते पर निवास करते हैं तथा खेती किसानी का काम करते है मुझ नरेन्द्र पवार का खेत ग्राम सोनोरी एवं उमनबेहरा के सिवाने पर डेम के पास है,मेरे खेत के बाजू मे ही मेरे बडे पिताजी का लडका श्रवण पवार का खेत भी है,मेरे खेत मे मेरा कच्चा मकान बना हुआ है

IMG 20240827 WA0175 1024x768

,जिसमे हम दोनो भाईयों का अपना अपना खेती का सभी सामान रखते है । दिनांक 19.08.2024 को मैं जब खेत गया था तो मैने दरवाजा खोलकर देखा तो मेरा एवं मेरे भाई श्रवण का पूरा सामान घर में रखा था फिर मैं दरवाजे मे ताला लगाकर घर आ गया था

IMG 20240307 215115 2

,जब दिनांक 21.08.2024 को सुबह 11.00 बजे करीब मैं एवं मेरी पत्नी वंदना खेत पर गये तो देखा कि मेरे घर के ऊपर के कवेलू निकले हुए थे जब हमने ताला खोलकर देखा तो मेरी 3HP की CRI कंपनी की 02 मोटर,800 फीट वायर ,70 फीट केवल,पाने का पूरा सामान एवं भाई श्रवण पवार की 3HP की किसान कंपनी की 01 मोटर ,60 फीट केवल,40 फीट वायर नही दिखे जिन्हे कि कोई चोर रात मे घर के ऊपर के कवेलू हटाकर घर मे घुसकर चोरी कर ले गया है ।

IMG 20240627 205915 20

मेरे सामान की कीमत करीबन 24500 रूपये व मेरे भाई श्रवण पवार के सामान की कीमत करीब 15000 रूपये होगी । मेरी दोनो मोटर के ऊपर अंग्रेजी मे लाल पेंट से N लिखा है व श्रवण की मोटर के ऊपर लाल पेंट मे S लिखा हुआ है । हमे शक है कि उमनबेहरा के झुम्मक इवने एवं सुभाष बरकडे ने रात में हमारे मकान के कबेलू हटाकर मेरे घर मे घुसकर चोरी की होगी,पहले भी इन दोनो ने छोटी मोटी चोरी की थी,जिसकी रिपोर्ट हमने नही की थी

IMG 20240418 225319 9

। आवेदन जांच पर से थाना साँईखेडा मे अपराध क्र.230/24 धारा 331(4),305(ए),3(5) बीएनएस का पाया जाने से आरोपियो को दिनांक 27.08.2024 को धरपकड कर आरोपी सुभाष पिता पारधी बरकडे एवं झुम्मक पिता जुगरू इवने दोनो निवासी उमनबेहरा से घटना के संबंध मे पूछताछ की गयी जिन्होने चोरी करना स्वीकार किया , आरोपियो से चोरी गया माल मसरूका जप्त कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर मान.न्यायालय पेश किया गया ।

IMG 20230925 183646 20


उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी साईखेडा निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उनि पूनमचंद साहू प्र.आर.485 रामानंद धुर्वे,प्र.आर.529 दिलीप झरबडे,प्र.आर.391 बलवीर मर्सकोले, चालक प्र.आर.282 रविन्द्र नागले,आर.603 विनोद साहू,आर.438 अमित टेकाम ,.आर.425 देवेन्द्र ठाकुर ,आर 633 कमलेश डेहरिया ,आर.454 संतराम उइके,आर.410 अविनेश चौरे की सराहनीय भूमिका रही ।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230822 220318 6

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email