IMG 20240824 WA0003

संजय वर्मा
इनरव्हील क्लब, आष्टा के सदस्यों द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
भारतीय सनातन संस्कृति में भगवान श्री कृष्ण हम सभी के आदर्श है। उनके अवतरण दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार को हम सभी बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाते है। इसी संदर्भ स्थानीय टैलेण्ट इनोवेटिव हा. से. स्कूल, आष्टा में आज भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव छात्र/छात्राओं द्वारा बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया।

1000967152 1024x496


सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील क्लब की अध्यक्षया रीना शर्मा व स्कूल प्राचार्य सुदीप जायसवाल द्वारा माँ सरस्वती एवं भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्जवल कर किया गया।
प्राचार्य सुदीप जायसवाल एवं श्रीमती संध्या जायसवाल के द्वारा इनरव्हील क्लब के सदस्यों श्रीमती रीना शर्मा, श्रीमती गीता सोलंकी,श्रीमती जयश्री शर्मा, श्रीमती श्रृद्धा पालीवाल, का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राथमिक स्तर तक के छात्र-छात्राओं को श्री राधाकृष्ण स्वरूप में तैयार होकर आने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें अनेक बच्चों ने भाग लिया। साथ ही मिडिल क्लास के छात्रों द्वारा अनेक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं को चित्रित किया गया।

1000967155 1024x690


प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को इनरव्हील क्लब, आष्टा के तरफ से पुरूस्कृत कर उन्हें शील्ड ,स्टेशनरी व आकर्षक गिफ्ट प्रदान किये। इनरव्हील क्लब की अध्यक्षता रीना शर्मा ने कहा कि टैलेण्ट इनोवेटिव हा.से. स्कूल में सभी त्यौहार बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मानएं जाते है मैं भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि यह विद्यालय हमेशा प्रगति के पथ पर ऐसे ही शिक्षा व संस्कार में माध्यम से आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुदीप जायसवाल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण से हमें कर्मयोगी बनने की शिक्षा मिलती है। सभी छात्र व छात्राएं कर्मयोगी बने और अपने जीवन को सार्थक बनाएं।
प्राचार्य ने उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों,अभिभावकों व सभी नगर वासियों को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्वसव की शुभकामनाएं दी।


अंत में आभार स्कूल की शिक्षिका रूची मंकोड़ी व नंदकिशोर सर द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email