IMG 20240820 WA0005 Scaled

संजय वर्मा

आष्टा।सर्व प्रथम राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया वही एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर ने अपने उदबोधन में राजीव गांधी जी को याद करते हुऐ कहा कि राजीव जी ने अपनी दूरदर्शी सोच से देश मे आईटी की स्थापना की जिससे देश आज बहुत तेजी से आगे बड़ रहा है

वही हर नागरिक अपनी रोजमर्रा के कार्य भी मोबाईल कंप्यूटर से लेकर आईटी उपकरण से बड़ी आसानी से कर रहे हे राजीव जी ने ही युवाओं को मतदान का अवसर दिया वही जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चोहान ने कहा कि आज देश मे युवा जिस तरह से आगे बड़ रहा हे उसकी शुरूवात राजीव गांधी ने युवाओ को ताक़त दी थीं उसका परिणाम हे पंचायती राज व्यवस्था का सशक्तिकरण कर गांवों में स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा दिया वही प्रहलाद सिंह वर्मा ने कहा की आज शिक्षा का व्यपारिकरण हों रहा हे लेकिन राजीव जी ने जो नवोदय विद्यालय खोले उसमे गरीब का बच्चा पड़ कर कई बड़े पदों पर पहुंचकर देश को नई दिशा दे रहे हे उक्त कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुडडू ने किया वही आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ने किया।

उक्त कार्यक्रम मे एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह वर्मा, जितेंद्र शोभाखेड़ी, जाहिद खान गुडडू, कमल सेठ, सन्नवर खान,प्रेम पटारिया, गोरे मिया, एजाज खान,शंकर सक्सेना, रामचरण दवरिया,अर्जुन सिंह अजय, बंशीलाल बांबे, टोनी कोठारी, चेतन भाटी, अजय बपचा, दिलिप मालवीय, मुकेश सोलंकी, भईया मुजफर पटेल, अरबाज खान, आशू बैग,आदि कांग्रेस जन उपास्थित रहें

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email