IMG 20240810 WA0004 1

रिपोर्टर-संजय वर्मा /केवल राम मालवीय


आष्टा। सी.एम. राइज शास. उत्कृष्ट उमावि आष्टा से क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर
की उपस्थिति में भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधीश महोदय के निर्देशानुसार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्वाति उपाध्याय मिश्रा, तहसीलदार पंकज पवैया के मार्गदर्शन में देश की शान तिरंगा की जनजागरण हेतु एक विशाल ऐतिहासिक तिरंगा रैली का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में नगर एवं जनपद के प्रमुख जनप्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, कृपाल पटाड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद रविन्द्र शर्मा, तेज सिंह राठौर, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा प्रमोद सिंह, संस्था के प्राचार्य मो. सितवत खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, खण्ड चिकित्सा अधिकारी जी.डी. सोनी, बीईओ अजब सिंह राजपूत, मॉडल स्कूल प्राचार्य सीएल पेठारी, बीआरसीसी तरूण बैरागी, अनिल श्रीवास्तव ने तिरंगा लहराते हुए यात्रा प्रारंभ की। जिसमें सीएम राइज़ एवं मॉडल स्कूल तथा अन्य विद्यालय के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी. कैडेट व शिक्षकों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति व जन जागरूकता के नारों के साथ एक तिरंगा रैली नगर के प्रमुख मार्गो अस्पताल चौराहा, बुधवारा रोड़, पुराना सिद्धार्थ अस्पताल रोड़, मुकाती पेट्रोल पंप रोड़, कन्नौद रोड़ से निकाली गई। उक्त तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, वंदे मात्रम, जय जवान आदि राष्ट्रभक्ति नारों के साथ रैली में भाग लिया।

1000966209 1024x576

तिरंगा रैली में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने नारों के साथ दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक नगरवासी को अपने घर पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के विद्यालय में समापन अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि यह आजादी हमें मुफ्त में नही मिली है, इसे पाने के लिए हमारे देश के कई वीर जवानों द्वारा अपने प्राणों का बलिदान किया है। इसी आजादी के प्रतीक स्वरूप हम अपने तिरंगे के महत्व को समझे और अपने घरों पर तिरंगा फहरायें। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम हमेशा अपने देश के प्रति सदेव सर्मिपित रहे। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है, कि हम अपने देश के तिरंगे का सम्मान सदेव करें। व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर द्वारा तिरंगा यात्रा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को मिठाई का वितरण किया गया और संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त से पूर्व विद्यालय द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली यह देश के प्रति जनजागरूकता की एक अनोखी पहल है।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सितवत खान द्वारा तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान तथा तिरंगे के इतिहास और उसके गौरव को रेखांकित किया गया।

इसके अलावा घरों में तिरंगे को लगाने के समय राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज संहिता की चर्चा की गई ताकि तिरंगे को पूरे मान सम्मान के साथ घरों में लगाया जा सकें और हर घर तिरंगा अभियान सफल हो सके।
विद्यालय में तिरंगा यात्रा के पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वार आगामी राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं रक्षाबंधन के तहत ड्राईंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रानू बागवान, द्वितीय रोशनी बागवान, तृतीय स्थान रेणुका ने प्राप्त किया इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विनय पचलासिया, पुष्पेन्द्र वर्मा, सुजल वर्मा, द्वितीय स्थान अर्पिता एवं मुस्कान तथा तृतीय स्थान प्राप्त सोनम मेवाड़ा को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा पुरूस्कृत किया गया।


तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश भक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए सीएम राइज़ विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर एवं जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकारो का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर संस्था के शिक्षक विष्णुप्रसाद पंवार, असमा खानम, अंत्येश धारवां, पदमा परमार, पवन राया, सतीश वर्मा, निहायत मंसूरी, रघुवीर सिंह, राखी पोहाने, नेहा अंसारी, मनोज कुमार करमोदिया, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, मो. इमरान, सपना यादव, अभिलाषा श्रीवादी, राम सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, गौरीशंकर मालवीय, दिनेश गहरवाल, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बड़ोदिया, गौरीशंकर मालवीय, हुकुमचंद, शशि बिंजवा, ज्योति मंडलोई, ज्योति चौहान, अनिल पटेल, कमलेश कुमार वर्मा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, रजनीकर महेश्वरी, एस.के. सिंगरिया, राजेश राठौर आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email