रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला राम भक्त हनुमान मंदिर समिति रेलवे कॉलोनी हॉकी ग्राउंड के सदस्यों ने 8 सालों में 49 बार श्रमदान से सड़कों के गड्ढे भरे—-आमला शहर में सड़कों की बदहाली देखकर और लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए श्री राम भक्त हनुमान मंदिर समिति के सदस्य लोगों ने लगभग 8 से 9 सालों से 49 बार रेलवे कॉलोनी की सड़के एवं अन्य मुख्य मार्गो को अपने खर्चे पर श्रमदान करके बड़े-बड़े गड्ढे को डस्ट एवं मुरूम डालकर भरा गया समिति के अध्यक्ष श्री उमेश तायवाड़े ने बताया कि महिलाए स्कूल के छात्र-छात्राएं रेलवे कर्मचारी अन्य लोगों को आने-जाने में परेशानी ना हो ,वैसे ही गड्ढे बचाने के चक्कर में लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं इसी को देखते हुए श्री राम भक्त हनुमान मंदिर समिति रेलवे कॉलोनी हॉकी ग्राउंड आमला के सदस्यों ने चंदा करके सड़कों में डस्ट और मुरूम से गड्ढे का भराव किया गया श्रमदान करने वाले लोगों में विजय बंधिया बृहस्पति नरवरे राम रतन जौजारे विवेक बामने संतोष नागल संतोष सराटकर अमित रजोनिया गोलू रजोनिया शीतला प्रसाद मिश्रा दीनू देशमुख प्रकाश गुजरे भाव राव कोरापे पप्पा यादव उमेश तायवाडे का सरहनीय योगदान रहा प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी का कहना है कि श्री राम भक्त हनुमान समिति के सदस्यों का समाज सेवा का काम करने का मुख्य उद्देश्य और बिना नेतागिरी निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करना बहुत ही सराहनी काम किया — पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मदरलैंड हाई सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल आमला के अध्यक्ष श्री सुभाष देशमुख का कहना है कि श्री राम भक्त हनुमान समिति के सदस्यों का खराब सड़कों में अपने चंदा से गड्ढे भरकर लोगों को दुर्घटना से बचने का काम किया है इसके लिए समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को धन्यवाद रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 302 Post navigation थाना गंज पुलिस ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से माननीय आमला विधायक को फर्जी काल कर, पैसो की मांग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके के प्रयासों से लोकसभा क्षेत्र बैतूल हरदा को मिली 35 करोड़ राशि की 14 सड़क,पुलिया की स्वीकृति