रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 दिनांक 04 /08/24 को माननीय विधायक आमला श्री योगेश पडांग्रे जी के द्वारा शिकायत आवेदन दिया गया कि करीबन 3-4 दिनों से मोबाइल नम्बर 9336218380 से नीरज सिंह द्वारा लगातार फोन किया जा रहा है एवं अपने आप को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे0पी0 नडडा जी के कार्यालय दिल्ली से होना बताया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कार्यक्रम कराने के लिये 1,25,000 रू. की मांग की गई एवं क्यु आर कोड भेजकर आनलाईन पैंसा ट्रासफर करने के लिये फर्जी काल किया जा रहा है , कि रिर्पोट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 282/24 धारा 308(2)BNS 2023, 66(D) IT ACT का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान संदेही मोबाइल नम्बर 9336218380 के आधार पर तकनिकी संसाधनो के विश्लेषण से आरोपी के कानपुर उत्तरप्रदेश में होना ज्ञात हुआ ,गंज थाने कि पुलिस एवं बैतूल सायबर सेल की मदद से थाना गंज पुलिस द्वारा आरोपी नीरज सिंह राठौर पिता शिवराज सिंह राठौर उम्र 39 साल निवासी ग्राम उमरी जिला जालौन उत्तरप्रदेश को कानपुर से हिरासत में लेकर थाना गंज लेकर आये तथा आरोपी से पुछताछ पर आरोपी द्वारा माननीय विधायक को फर्जी काल करके पैसो कि माग करना का जुर्म स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से एक वीवो कपंनी का मोबाइल फोन व मोबाइल नम्बर 9336218380 की सिम जप्त की गई । आरोपी को विधिवत गिर0 कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया, उनि कविता नागवंशी(प्रभारी साइबर सेल )उनि भानु प्रताप बुन्देला , प्रआर प्रकाश, प्रआर चन्द्रकिषोर, आर मनोज, आर अनिरूध्द, आर दीपेन्द्र(साइबर सेल )एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही है । Please follow and like us: Post Views: 470 Post navigation स्वर्गीय रामचंद्र सोनी को श्रद्धांजलि देने आष्टा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव आमला श्री राम भक्त हनुमान मंदिर समिति रेलवे कॉलोनी हॉकी ग्राउंड के सदस्यों ने 8 सालों में 49 बार श्रमदान से सड़कों के गड्ढे भरे