Picsart 23 06 23 22 31 26 670 Scaled

रिपोर्टर/केवलराम मालवीय,राजा दुबे भेरुंदा

सीहोर।भेरुंदा तहसील के गिल्लोर में 466 जोड़ो विवाह निकाह हुआ

IMG 20230622 WA0006 2 1024x773
IMG 20230622 WA0007 2

शुक्रवार 23 जून 2023 को जनपद पंचायत भेरूंदा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 423 जोड़ों का विवाह एवं 43 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के मुखिया व क्षेत्रीय विधायक शिवराज सिंह चौहान भी परिवार सहित वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुए.

IMG 20230623 22223624

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरूंदा के गिल्लोर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अन्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान प्रदेश के सभी कर्मचारियों का चार प्रतिशत डीए बड़ाने की घोषणा की। साथ ही कार्यक्रम के पश्चात नव विवाहित पांच जोड़ों को 51000 रुपए की राशि के चैक भी मंच पर दिए गए।

उन्होंने कहा कि इससे केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के बीच चार प्रतिशत डीए का जो अन्तर है, वह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार सहायकों की भी अपेक्षाए है, उनकी समस्यों के समाधान के लिए शीघ्र ही रोजगार सहायकों की पंचायत बुलाने की बात कही।

IMG 20230623 22230023

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले लोग बिटिया को बोझ समझते थे लेकिन हमारी सरकार ने कई प्रकार की योजनाएं बहनों और भांजियों के लिए शुरू की है जिसमें से एक योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी है हम किसी भी भांजी की आंखों में आंसू नहीं आने देंगे.

IMG 20230623 WA0028 1024x768

सीएम ने आगे कहा कि यहां पर विवाह भी हो रहे हैं और निकाह भी हो रहे हैं प्रधानमंत्री जी की मंशा अनुसार सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास यहां पर चरितार्थ हो रहा है.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव, राजेंद्र सिंह राजपूत,निर्मला बारेला,लखन यादव,पत्रकार राजा दुबे सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email