Images 17

आष्टा क्षेत्र में सोयाबीन की बोवनी शुरू हुई

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा/केवलराम मालवीय

आष्टा तहसील के खाचरोद ग्राम। के किसान शंकर पटेल ने बताया कि हमारे गांव के आसपास बुधवार 21 जून को पर्याप्त बरसात हो चुकी है जिसके कारण जमीन में नमी से नमी मिल चुकी है चुंकि कई बार गंगा दशमी पर बोवनी हो जाती है इसलिए समय से बोनी करने से किसान बिछड़ता नहीं है.पुराने समय में लोग बेलों के द्वारा हल के साधनों से बोवनी करते थे तो परेशानी नहीं आती थी अब ट्रैक्टर जैसे साधन से बोवनी करते हैं जो काफी भारी होता है यदि ज्यादा वर्षा हो जाए तो बुवाई के साधन खेत में घुस नहीं पाते हैं जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

IMG 20230622 WA0013 480x1024

चाचरसी के किसान रामबाबू मालवीय भी अपने खेत में सोयाबीन की बुवाई कर रहे हैं उनका कहना है कि आज दोपहर बाद हमने सोयाबीन की बोवनी शुरू की है.

ग्राम कुमड़ावदा के किसान सुरेश धाकड़ से हमारे द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे गांव के आसपास अभी पर्याप्त बरसात नहीं हुई है जिसके कारण अभी बोवनी करने से नुकसान हो सकता है पर्याप्त बरसात होने पर ही हम सोयाबीन की बुवाई करेंगे

फर्स्ट खबर भारत द्वारा राष्ट्रीय कृषि हेल्पलाइन नंबर 18001801551 पर सोयाबीन की फसल की बुवाई करने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोयाबीन बुवाई का सही समय ढाई से तीन इंच बरसात होने पर व जून माह के अंतिम सप्ताह या जुलाई माह के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में बोवनी करना ठीक रहता है.

IMG 20230622 WA0016 768x1024
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email