रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20240106 162803 1024x768

सरकारी अस्पताल में जवाबदेह अधिकारी की लापरवाही बनी राजू की मौत का कारण
बी एम ओ की निष्क्रियता से मरीजों की मौत पर बन आती है
आमला का सरकारी अस्पताल हमेशा से ही चर्चित रहा है।सिविल अस्पताल आमला के बी एम ओ की निष्क्रियता और लापरवाही का नतीजा आमला के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।भ्रष्टाचार की चारागाह बना सिविल अस्पताल आमला जीवन रक्षक नहीं बल्कि लोगो की जान कबआफत का कारण बनता जा रहा है।आए दिन अस्पताल में घटनाएं घट रही है।आमला सिविल अस्पताल में असुविधाओं के कारण हो रही मौते नही मिल पाता प्राथमिक उपचार सोमवार रात आठ बजे कामठी निवासी राजू सावनेर अपने रिश्तेदार के घर शादी में आया हुआ था अचानक सीने में दर्द उठा जिसके कारण आमला सिविल अस्पताल में पहुंचे

IMG 20240717 WA0164 1024x576

लेकिन उन्हें प्राथमिक उपचार नही मिल पाया ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर प्रदीप जयंत ने मामूली गैस होना बताते रहें और परिवार जनों को थम्स अप या सोडा पिलाने का कहते रहते और कुछ समय के बाद घर चले गए मरीज तड़पता रहा परेशान होता रहा जब अत्यधिक स्थिति बिगड़ गई तब नर्सो ने उन्हें फोन करके पुनः वापस बुलाया तब तक स्थिति सामान्य से खराब हो गई थी और वह आकर उन्हें देखकर बोले इन्हें तुरंत बैतूल ले जाओ मरीज को बैतूल ले जाने में 1 घंटे का समय एम्बुलेंस ने लिया।बैतूल अस्पताल पहुंचते ही वहां के डॉक्टरों ने बता दिया कि उनकी मौत काफी पहले ही हो चुकी है जिससे स्पष्ट नजर आता है

IMG 20240717 WA0166 1024x576

कि आमला अस्पताल में पूरी तरह से लापरवाही की गई और उन्हें बैतूल रेफर कर दिया यह एक ही वाकया नही है, ऐसी कई घटना है जो लोगो के साथ हुई है तहसील का दर्जा प्राप्त आमला जो की 68 पंचायतों से घिरा हुआ है आस पास के ग्रामीण और आमला के निवासी यह अपना इलाज कराने के लिए जाते है लेकिन पर्याप्त सुविधाओ से वंचित यह अस्पताल से मरीज निराश होकर चले जाते है

IMG 20240628 171859 7

आखिर यह कब तक चलेगा क्या यूंही आमला के हाथो में निराशा ही लगते रहेंगी।
आमला के कुछ प्राइवेट क्लीनिक रात के आठ बजे के बाद इलाज नही करते

IMG 20240627 205915 8

और सिविल अस्पताल में पर्याप्त इलाज नही मिल पाता लोगो को मजबूरी में बैतूल का रुख अपनाना पड़ता है और इसी कारण आमला और पंखा के बीच कई लोगो ने अपने दम तोड़ दिए है हार्ट अटैक से होने वाली जो मौत होती है उसे रोकने या उपचार के लिए जिस इंजेक्शन की आवश्यकता होती है वह भी उपलब्ध नही है
अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय का कहना है

IMG 20240517 234331 8

की आमला में पाच करोड़ की लागत से बने सिविल अस्पताल में एक्सरे मशीन सही काम नही करती वही ईसीजी नही होती आंखो के डॉक्टर नही है और ना ही समय पर एंबुलेंस नही मिल पाती घंटो मरीजों को एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ता है नही तो मजबूरी में निजी वाहन कर के बैतूल जाना पड़ता है अस्पताल में रात्रि कालीन डॉक्टर एवं नर्स उपस्थित नहीं रहती है लोगो का कहना है कि बी एम ओ समय पर उपस्थित ही नहीं रहते।

IMG 20230925 183646 8

और अपनी सेवाएं तत्परता से नहीं देते है जिसके कारण इस तरह की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सभी समस्याओं को देखते हुए आज आमला के प्रबुद्ध नागरिक गण नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे प्रगतिशील व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल सोनी,समाजसेवी मनोज देशमुख सहित पार्षदों महिलाओं एवं पुरुषों ने तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंप

IMG 20211128 094158

कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधार करने हेतु कदम उठाने हेतु निवेदन किया है।
उल्लेखनीय है कि बी एम ओ की लापरवाही के कारण सिविल अस्पताल आमला में जीवन रक्षक दवाइयों का आभाव बना रहता है।इनके द्वारा अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जाती है जिसके कारण इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210906 133017 1 761x1024
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email