रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 घटना का विवरण– दिनांक 15.07.24 को मुखबीर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि देढपानी तरफ से परतवाडा महाराष्ट्र की ओर 30-40 गौवंशो को कत्तलढाना महाराष्ट्र लेकर जा रहे है, की सूचना पर भैसदेही पुलिस स्टाफ प्रआर. 148 पंजाबराव, प्रआर 22 छोटेलाल, आर. 490 नारायण जाट, आर. 589 सुनील, आर. 683 नरेन्द्र को लेकर ग्राम पिपरीढ़ाना 15 नम्बर पंखे के पास में पहुंचकर घेराबंदी की गई। तभी देढपानी तरफ जंगल से 30-40 गौवंशो को क्रूरता पुर्वक रस्सियो से बाधे हुये मारते पीटते कुछ लोग हकेलते हुये महाराष्ट्र कत्तलढाना की ओर लेकर आते हुए दिखे , गौवंश को हकेलने वाले लोग पुलिस को देखकर जंगल पहाडी का फायदा उठाकर भाग गये जहां गौवंश की गणना की गयी जो 38 नग गौवंश को विधिवत समक्ष गवाहान के मौके पर जप्त कर गौवंश को हकेलने वाले लोगों की जंगल में खोज बीन किये परंतु कोई पता नहीं चला बाद गोवंशो को जामझिरी गोशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया । प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के विरूध्द अपराध धारा 4,6,9,म.प्र. गौवंश वध प्रतिशेध अधिनियम, 4,6,7 म.प्र. कृषि उपयोगी पशु संरक्षण अधि., 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों का शीघ्र पता किया जाऐगा एवं कठोर कार्यवाही की जाएगी। उक्त संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक अंजना धुर्वे, प्रआर. 148 पंजाबराव परते, प्रआर. 22 छोटेलाल, आर.490 नारायण जाट, आर. 589 सुनील, आर. 683 नरेन्द्र, आर.600 सोनू, आर. 426 मनोज की विशेष भूमिका रही। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 38 नग गौवंश कीमती करीबन 01 लाख 25 हजार Please follow and like us: Post Views: 266 Post navigation आमला रुद्राक्ष बेचने आए लोगों का पुलिस प्रशासन के पास कोई लेखा जोखा नहीं सरकारी अस्पताल में जवाबदेह अधिकारी की लापरवाही बनी राजू की मौत का कारण बी एम ओ की निष्क्रियता से मरीजों की मौत