IMG 20240713 WA0017

संजय वर्मा

गुरुवार को शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्ट व चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पोस्टर प्रतियोगिता में निकिता परमार वर्षा सांवरिया ,निशा,उत्कर्ष, आदि विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट निर्माण किया गया।

1000964248 768x1024

कैनवाश पर विद्यार्थियों ने चित्र बनाते हुए जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।

1000960425 19 1024x795

संस्था प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि बढ़ रही जनसंख्या घातक सिद्ध हो सकती है। हमें बढ़ती हुई जनसंख्या नियंत्रण के सकारात्मक उपाय पर ध्यान देना होगा।

1000959748 21 682x1024

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर दीपेश पाठक ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के कारण मनुष्य अपने स्वार्थ के वशीभूत होकर पेड़ काटता है।

1000959745 19
1000959734 21
1000959747 21 1024x609

इससे वह स्वयं और दूसरों के जीवन को खतरे में डाल रहा है। असंतुलित पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने अति आवश्यक हैं। कार्यक्रम की व्यवस्था व प्रबंध कार्यक्रम प्रभारी जयपाल विश्वकर्मा द्वारा की गई।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email