संजय वर्मा /केवल राम मालवीय आष्टा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 76 वे स्थापना दिवस पर एबीवीपी स्टूडेंट फॉर सेवा(sfs) के माध्यम से विशाल रक्त दान शिविर लगाया गया जिसमें करीब 52 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ। विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री रजत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ा ही हर्ष का विषय है कि हमारे मातृ संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को 9 जुलाई 2024 को पूरे 76 वर्ष पूर्ण हो चुके है। जैसा की हम सभी जानते है आज के समय में विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो की 12 महीने महाविद्यालयों ओर विद्यालयों में एक्टिव रहने वाला एक मात्र छात्र संगठन है। इसी के चलते आज एबीवीपी नगर इकाई आष्टा में sfs के माध्यम से शहीद भगत सिंह महाविद्यालय आष्टा में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें भारी मात्रा में नगर की छात्र शक्ति एवं युवा शक्ति ने हिस्सा लिया। विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष देवेंद्र बागवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक करीब 52 यूनिट रक्त दान हुआ और में सभी रक्त दान करने वाले दान दाताओ को विद्यार्थी परिषद की और से धन्यवाद आभार व्यक्ति करता हूं। Please follow and like us: Post Views: 734 Post navigation प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा गेल इंडिया के विरोध कर रहे किसानों से मुलाकात करेंगे विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र वितरित किए