IMG 20230622 WA0000

अपने माता-पिता की सेवा के लिए लिमिटेड कंपनी की नौकरी छोड़ी

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

आज के इस आधुनिक युग में लोग महंगे महंगे कॉलेजों में पढ़ाई करके डिग्रियां हासिल कर लेते हैं और मोटी सैलरी की तलाश में देश के बड़े शहरों या विदेश तक का रुख कर लेते हैं पर उनके इस निर्णय के पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता कि आस धुंधली हो जाती है

IMG 20230618 WA0059

लेकिन आष्टा तहसील के ग्राम डाबरी के निवासी जगदीश पटेल चौहान(कलोता) ऐसे व्यक्ति हैं जो इंदौर में हिमालया लिमिटेड कंपनी में नौकरी करते थे जो उन्होंने 2 वर्ष पूर्व छोड़ दी और सेवानिवृत्त हुए अपने शिक्षक पिता और माता की सेवा के लिए गांव में जाकर बस गए

पिछले दिनों हाल ही में उनके माता-पिता गंगोत्री ,यमुनोत्री सहित अनेक तीर्थ स्थलों से यात्रा पूर्ण करके घर लौटे तब उन्होंने एक साधारण आयोजन करके लगभग एक हजार लोगों को आमंत्रित भी किया यानी जगदीश पटेल ने अपने माता-पिता (पिता -श्री रामप्रसाद जी ,माता-जसरथ बाई)की सेवा को ही सर्वोपरि माना और उन्हें तीर्थ यात्रा भी करवाई ,यह मामला उनकी काबिलियत को प्रदर्शित करता है गांव हो या शहर सभी व्यक्तियों को उनसे शिक्षा लेकर अपने माता पिता की सेवा को ही प्राथमिकता देकर और कर्तव्य के रूप में पालन करना चाहिए.

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email