IMG 20240702 WA0011

संजय वर्मा
आष्टा। पर्यावरण संतुलन एवं कॉलोनी के मुख्य मार्ग के प्रवेश स्थल को सुसज्जित करने के उद्देश्य से वस्त्र व्यापारी संघ के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

1000960425 3 1024x795

कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नगर निरीक्षक रविन्द्र यादव, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, वार्ड पार्षद तेजसिंह राठौर, पर्यावरण प्रेमी धीरज धारवां, वीरेन्द्र देशलहरा, तारा कटारिया, वरिष्ठ पत्रकारगण नरेन्द्र गंगवाल, सुशील संचेती अतिथि के रूप में मौजूद थे। संघ अध्यक्ष धीरजसिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 15 के प्रवेश द्वार पर लगभग 600 फिट लंबाई की शासकीय जगह पर 80 पौधों का रोपण आज संघ के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया है।

1000959748 2 682x1024

उक्त स्थल को सुंदर वाटिका के समान विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि जिस प्रकार जिने के लिए अन्न, जल की आवश्यकता है उसी प्रकार पेड़-पौधों का होना भी प्रत्येक व्यक्ति, जीव-जंतु के लिए महत्वपूर्ण है। आपको ज्ञात होगा कि विगत वर्षो में संपूर्ण विश्व में कोरोना जैसी महामारी ने दस्तक देकर जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था।

1000959747 2 1024x609

उस समय पूरा विश्व ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था, जिस प्रकार से शासन-प्रशासन व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पौधारोपण की पहल चलाई जा रही है, उसी प्रकार पहले हम प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नही करते तो कोरोना जैसी महामारी में आक्सीजन की मार से हम कोसो दूर रहते। वस्त्र व्यापारी संघ ने इतनी बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया, उसके लिए संघ के सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई।

1000959745 2

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि आपके द्वारा विकसित की जा रही सुंदर वाटिका के संरक्षण के उद्देश्य से नपा द्वारा छोटी पाईप लाईन की पृथक से व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर वस्त्र व्यापारी संघ के संरक्षक रविन्द्र रांका, अनिल विश्वास, लाभमल महेश्वरी, प्रदीप वोहरा, आनंद रांका, नरेन्द्र उमंग, त्रिलोक वोहरा, बसंत सुराणा, संदीप श्रीमोड़, बाबूलाल ताम्रकार, मनोज भाटी, राजू उत्साह, नयन जैन, चंचू ताम्रकार, धर्मेन्द्र श्रीमोड़, मनोज पाठक, दीपक जैन, रजत श्रीमोड़, राहुल बनवट, मनोज नायक, यतेन्द्र श्रीमोड़, पुलकित श्रीमोड़, विकास जैन, श्याम परमार, भविष्य ताम्रकार, सुयश श्रीमोड़, विजेन्द्रसिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे। उपस्थितजनों का आभार संघ अध्यक्ष धीरजसिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।

1000959734 2
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email