संजय वर्मा प्रकृति, पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पेड़ का होना आवश्यक भाजपा नेेताओं ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत रोपे फलदार पौधे आष्टा। भाजपा का ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत कन्नौद रोड़ स्थित काला तालाब पाल पर निर्मित पार्क में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों द्वारा नीम, पीपल, जामफल, आम सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सुराना, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मार्केटिंग सोसायटी पूर्व अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है, मां हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं, लेकिन हमें अपनी मां के प्रेम स्वरूप प्रत्येक पुत्र को उनकी याद में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधों का रोपण अपने घर, प्रतिष्ठान आदि स्थान पर लगाना चाहिए। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि आज जो पौधे हमारे द्वारा लगाए गए है, उनकी देखरेख ठीक उसी प्रकार करनी है जिस प्रकार से मां अपने नवजात बच्चे की करती है। ऐसा करने पर ही पौधे को पेड़ का स्वरूप मिलना संभव है। प्रकृति व पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से भाजपा सरकार द्वारा जो यह अभियान चलाया गया है वह अपने आपमें अनुकरणीय पहल है। प्रकृति को संतुलित बनाए रखने के लिए इस धरती पर पेड़ का होना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, जुगलकिशोर मालवीय, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा, तारा कटारिया, कमलेश जैन, तेजपाल कल्लू मुकाती, रूपेश राठौर, कोमल जैन, बद्रीप्रसाद वर्मा, कमल ताम्रकार, माखन कुशवाह, आनंद जैन, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, मनीष धारवां, मनोहर श्रीवास्तव, देवकरण पहलवान, राकेश प्रजापति, जीतमल बागवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 402 Post navigation जिले में नवीन आपराधिक कानून को दृष्टिगत सभी थानों में आयेजित किये गये जनगरूकता कार्यक्रम वस्त्र व्यापारी संघ ने 600 फिट लंबी भूमि पर किया 80 पौधों का रोपण