IMG 20240702 WA0002

संजय वर्मा

आष्टा ।1 जुलाई 2024 को सीहोर पुलिस परेड ग्राउंड पर 63वीं अन्तर जिला पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता (मध्य जोन) का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि आई .जी भोपाल (देहात ) श्री अभय सिंह रहे जिन्होनें वर्ष 2024 के वार्षिक अन्तर जिला पुलिस खेलकुद प्रतियोगिताओं का समापन किया तथा समस्त प्रतिभागियो को बधाई दी।

1000960425 1 1024x795
1000959748 682x1024
1000961798 1024x683

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस खेलकुद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें मध्य क्षेत्र के खेलकुद प्रतियोगिताओं की मेजबानी सीहोर जिला कर रहा था। पुलिस खेलकुद प्रतियोगिताओं में कुल 5 जिलों ने भाग लिया जिनमें नर्मदापुरम ,राजगढ़ ,नगरीय भोपाल, रायसेन, एवं जिला सीहोर हैं।

1000959747 1024x609

खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह का शुभारंभ अतिथियों को स्पोर्ट्स कैप पहनाकर एवं बैच लगाकर किया गया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला भोपाल कुल 56 पदक के साथ प्रथम रहा एवं जिला सीहोर कुल 40 पदक के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। अंतर जिला (मध्यक्षेत्र) पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम का आरंभ एमपी पुलिस बैंड द्वारा अभिवंदन सलामी द्वारा हुआ इसके उपरान्त सभी जिलों की टीमों ने मार्च पास्ट किया ।

1000959745

भोपाल (देहात ) आईजी श्री अभय सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा उन्हें बधाई दी एव सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। सीहोर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने प्रतिभागियो का मनोबल बढाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं सभी को शुभकामानाएं दी तथा समस्त कोच और रेफ्रि को उनके सहयोग के लिए एवं इन तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का सफलपूर्वक संचालन करने के लिए आभार व्यक्त किया एव प्रशंसा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किये।

1000961802 1024x683

अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरन भोपाल के गौरव शुक्ला चार स्वर्ण पदक के साथ पुरुष वर्ग मे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे एव महिला वर्ग में सीहोर से महिला आरक्षक वैशाली चार स्वर्ण पदक के साथ टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही।

1000959734

63वीं मध्य जोन अंतर जिला पुलिस खेलकुद प्रतियोगिता वर्ष 2024 की सबसे अनोखी और यादगार बात यह रही कि जिला रायसेन जो पिछले 63 साल में कभी कबड्डी नहीं जीता इस बार सीहोर की धरती पर 63 वर्ष में प्रथम बार कबड्डी पुरुष वर्ग में जिला भोपाल की टीम को हराकार शीर्ष स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्य अतिथि द्वारा मध्य क्षेत्र के खेल झण्डे को जिला सीहोर पुलिस अधीक्षक को अगले साल होने वाले 64वीं मध्य क्षेत्र पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 तक सुरक्षित रखने के लिए सौपा गया।

63 वें अन्तर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड मे समापन कार्यक्रम के अवसर सीहोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत , एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर, एसडीओपी भेरुंदा श्री दीपक कपूर , डीएसपी एलआर श्री विजय अम्भोरे , एस डी ओ पी बुदनी श्री शशांक गुर्जर डीएसपी रक्षित निरीक्षक श्री उपेन्द्र यादव, कोतवाली थाना प्रभारी श्री गिरीश दुबे, मंडी थाना प्रभारी श्रीमती माया सिंह, महिला थाना प्रभारी, श्रीमती राम बाई बट्टी, यातायात थाना प्रभारी सूबेदार बृजमोहन धाकड़, सूबेदार प्राची राजपूत (रक्षित केंद्र ) , सूबेदार अजय भिड़े (रक्षित केंद्र), उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव (रक्षित केंद्र) समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email