संजय वर्मा महाविद्यालय दीक्षांरभ समारोह का शुंभारंभ शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में उच्च शिक्षा विभाग म.प्र.शासन के आदेशानुसार दिनांक 1 जुलाई 2024 को ‘‘दीक्षारंभ समोराह‘‘ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.पुष्पलता मिश्रा ने की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री निलेश खण्डेलवाल एवं विशेष अतिथि के रुप में श्री बसंत पाठक उपस्थित रहें। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सरस्वती वंदना कु.प्रतिका ठाकुर बी.एससी. द्वितीय वर्ष द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात् नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर सीनियर विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को नए परिवेश में सहज महसूस कराने, उनमे संस्थान की विशिष्ट प्रकृति, संस्कृति सिखाने एवं अन्य छात्रों एवं संकाय केे सदस्यों के साथ व्यापक उद्देश्य एवं स्वयं की खोज की भावना से परिचय कराना है। दीक्षारंभ समारोह कार्यक्रम प्रभारी डाॅ.ललिता राय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया। मुख्य अतिथि श्री निलेश जी खण्डेलवाल द्वारा विद्यार्थियों को नित्य महाविद्यालय में उपस्थित रहने एवं अनुशासित रहते हुए अध्ययन के लिये प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.पुष्पलता मिश्रा ने नवीन सत्र में प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्स, सुविधाओं एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ट की जानकारी देते हुए प्रभारी डाॅ.दीपेश पाठक ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिये प्रेरित किया। उन्होने कौशल विकास पर जोर देते हुए कहा कि सरकार एवं प्रायवेट सेक्टर दोनो में ही रोजगार केअवसर सीमित है, अतः आप अपने कौशल का विकास करें तथा रोजगार की संभावनाएँ तलाशें। डाॅ.रचना श्रीवास्तव ने नई शिक्षा नीति 2020 का जिक्र करते हुए कहा कि विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों के लिए अपार अवसर है आप अपने मन-पसंद विषय का चयन कर उसका लाभ उठाए। सेमेस्टर सेल प्रभारी श्री राजेश्वर भूतिया ने विद्यार्थियों को फीस चालान में आने वाली व्यवाहारिक कठिनाईयों से अवगत कराया। श्री वसीम खान ने मेजर एवं माईनर विषय की जानकारी दी। कार्यक्रम में आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डाॅ. अबेका खरे, डाॅ.शिवानी मालवीय, श्री जितेन्द्र विश्वकर्मा, श्री मेहरवान मेवाड़ा सहित नव प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम त्रिदिवसीय होगा आगामी दिनों में प्रयोगशालाओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस., क्रीड़ा गतिविधियों, पुस्तकालय, छात्रवृत्तियों, आवास योजना, लोक सेवा गारण्टी अधिनियम, एण्टी रेंगिंग आदि के संबंध में जानकारी दी जायेगी।, कार्यक्रम का संचालन डाॅ.बेला सुराणा ने किया एवं आभार प्रदर्शन डाॅ.मेघा जैन ने किया। Please follow and like us: Post Views: 317 Post navigation कर्मचारी के सेवानिवृत्त सम्मान पर जहां खुशी होती है, वहीं गम भी होता है – रायसिंह मेवाड़ा 63 वीं अन्तर जिला पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता का समापन