IMG 20230618 WA0011

आष्टा/ आज आधारशिला दी एडवांस हायर सेकेण्डरी स्कूल कुरावर में कैरियर काउंसलिंग रखी गई व

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कैरियर काउंसलिंग में मुख्य अतिथि के रूप में लेखक व मोटिवेशनल स्पीकर बिजनेस कोच मास्टर ऑफ जनरलिज्म श्री गगन जी चौकसे व विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ ठाकुर मोती सिंह जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने की।

IMG 20230618 WA0012 768x1024

जिन छात्र-छात्राओं ने कक्षा बारहवीं व कक्षा दसवीं में अच्छे अंक लाकर व विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों में भाग लेकर अपना व अपने माता पिता,क्षेत्र का नाम रोशन किया उन सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया और कैरियर काउंसलिंग में कक्षा 10वीं, 12वीं पास करने के बाद किस दिशा की ओर जाना चाहिए इस विषय को लेकर सभी ने अपने उद्बोधन में जानकारियां दी।

IMG 20230618 WA0009 1024x768

कार्यक्रम में संचालक श्री भेरू सिंह जी ठाकुर,जयंत सिंह ठाकुर प्रशांत माथुर, प्राचार्या श्रीमती वर्षा माथुर, शिक्षक महेश जी विश्वकर्मा, वंदना पालीवाल, मनीष मेवाड़ा, नरेंद्र सिंह ठाकुर, शुभम सेन, निकिता मेवाड़ा, रेखा मालवीय,भारती बागवान, नीलू वर्मा, टीना जयसवाल सहित अधिक संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

IMG 20230618 WA0009 1 1024x768

कार्यक्रम का आभार संस्था प्राचार्या श्रीमती वर्षा माथुर जी ने व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email