रिपोर्टर केवल राम मालवीय भोपाल।संत श्री गाडगे बाबा रजक समाज सेवा संघ मप्र द्वारा रविवार 16 जून 2024 को भोपाल के मानस भवन शामला हिल्स में 16 वां परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया।परिचय सम्मेलन में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग एवं ज्वाला देवी शक्तिपीठ लखनऊ के अशोक जी महाराज एवं मध्य प्रदेश रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश ढालिया बतोर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिचय सम्मेलन में 150 से अधिक युवाओं ने बेझिझक होकर मंच पर अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया साथ ही यह भी जानकारी मिली की संपूर्ण मध्य प्रदेश से एवं आसपास के राज्यों से रजक समाज के लोग अपने बेटे बेटियों के लिए रिश्ते खोजने परिचय सम्मेलन में आए। मंच पर विराजमान विभूतियों के द्वारा ऐसे लोगों को सम्मानित किया है गया जिन्होंने रजक समाज के जन जागरण के लिए कहीं ना कहीं योगदान दिया है। Please follow and like us: Post Views: 401 Post navigation महेश जयंती पर माहेश्वरी समाज ने निकाली शोभायात्रा, हुई महाआरती होटल व्यापारी संघ के संरक्षक एवं कोर कमेटी द्वारा होटल व्यापारी संघ मेन के सौरभ अशोक रुणवाल शीतल स्वीट्स निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए