IMG 20240615 WA0003

संजय वर्मा 9893463143

सफलता का रूप अलग-अलग होता है, अपने अंदर की प्रतिभा को जगाएं – गोपालसिंह इंजीनियर

आष्टा। माहेश्वरी समाज के आराध्य भगवान महेश जी की जयंती के अवसर पर नगर में समाजजनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कॉलोनी चौराहा स्थित गीतांजली गार्डन से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः गीतांजली गार्डन पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।

1000957938 1024x576

कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर मुख्य अतिथि के रूप में उस्थित थे, वहीं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, गल्ला मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा, सुभाष नामदेव, अनिल श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों व समाज के वरिष्ठजनों द्वारा भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण व आरती की गई। तत्पश्चात्् समाज की प्रतिभाओं का प्रतिक चिन्ह भेंटकर अतिथियों द्वारा सम्मान एवं समाज की पत्रिका का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने महेश नवमी की समाजजनों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के गौरवशाली मेघावी छात्रों की महाविद्यालय की फीस माफ हो इस हेतु प्रयास किया जाएगा।

1000955691 682x1024

समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मान के रूप में आज अपने परिश्रम का इनाम मिल रहा है, पर जो बच्चे आज यहां जगह नहीं बना पाये हैं उन्हें इनसे सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनौती कोई भी हो, प्रयास से उसे दूर किया जा सकता है। यह कार्यक्रम इसी बात का प्रमाण है। सफलता का रूप अलग-अलग होता है, अपने अंदर की प्रतिभा को जगाएं और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें।

1000955685
1000955679 1024x1024
1000955682 1024x609
1000957935 1024x461

भगवान महेश की जयंती मनाने के अवसर से समाज में एक नई चेतना का संचार तो होता ही है, वहीं संपूर्ण समाज एकजुटता के साथ भगवान की आराधना करते है यह दृश्य अपने आपमें ही अनूठा बन जाता है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थितजनों को महेश जयंती की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के बगैर मानव में संस्कार डालना टेड़ी खीर है इसलिए संस्कारवान समाज के लिए शिक्षा आवश्यक है। जब तक शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं होगा। किसी समाज का स्तर सुधर नहीं सकता। प्रतिभावान छात्रों को सम्मान मिलना चाहिए।

1000955694

इससे उनमें उत्साह व लगन बढ़ती है। प्रतिभा उभर कर सामने आती हैं। दतिया का विकास तभी संभव होगा जब मानव की सोच में बदलाव आएगा। हमें हर बच्चे को संस्कारवान बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वयं को भूखा रखकर दूसरे को खाना खिलाना हमारी संस्कृति और संस्कार है। इस अवसर पर समाज के समाज अध्यक्ष मनीष धारवां, युवा अध्यक्ष तरूण नागौरी, महिला अध्यक्ष कल्पना बाहेती, समाज के वरिष्ठ महेन्द्र मूंदड़ा, प्रकाश मूंदड़ा, लोकेन्द्र धारवां, ललित नागौरी, संतोष झंवर, बाबूलाल आर्य, राजमल धारवां सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email