IMG 20240605 WA0008

संजय वर्मा, केवल राम मालवीय

9893463143

आष्टा।महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम “Land Restoration, Desertification And Drought Resilience” है. इस थीम का फोकस हमारी भूमि के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है।

1000955229 1024x768

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पलता मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष हम सभी अत्याधिक गर्मी के प्रकोप को भोग चुके हैं, इस लिये हमें वृक्षारोपण के महत्व को समझना होगा तथा हर व्यक्ति यह प्रण करे कि वह आज के दिन 5 पौधों का रोपण करेगा तथा उसको बड़ा करने की भी जिम्मेदारी लेगा। इस प्रकार एक छोटे से प्रयास से हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते है। आज से पर्यावरण पखवाड़ा मनाया जाना हैं जिसके तहत् हर दिन पर्यावरण से जुड़ी हम एक गतिविधि आयोजित करेंगे।

1000955233 1024x768

इको क्लब संयोजक डॉ. कृपाल विश्वकर्मा ने वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा कि एक वृक्ष अपने पूरे जीवन में लगभग 17 लाख की ऑक्सीजन का उत्पादन, 35 लाख रुपए के वायु प्रदूषण का नियंत्रण, 41 लाख रुपए के पानी की रीसाइकलिंग, 18 लाख रुपए के जमीन के कटाव खर्चे पर रोक एवं 03 प्रतिशत के लगभग तापमान काम करता है यह एक पौधे का महत्व है।

1000955235 1024x576

इसीलिए सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में कम से कम पांच फल एवं छायादार वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। अंत में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और सभी को उन वृक्षों की देखभाल के लिए संकल्पित किया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email