IMG 20240531 WA0001

संजय वर्मा 9893463143

आष्टा। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में दिनांक 31 मई, 2024 को ’’विश्व तंबाकू निषेध दिवस’’ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से ’’हस्ताक्षर अभियान’’ करवाया गया।

इस अभियान में महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. पुष्पलता मिश्रा, डाॅ. ललिता राय श्रीवास्तव, डाॅ. बेला सुराणा, कु. शिवानी मालवीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. ललिता राय ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुऐ बताया कि मद्यपान तथा मादक पदार्थों, नशीली दवाईयां, शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामों से समाज, युवाओं को अवगत कराने नशामुक्ति के लिये जनजागृति कार्यक्रमों का आयोजन शासन द्वारा निरंतर किये जा रहें हैं, इसका मुख्य उद्देश्य समाज, युवाओं एवं विद्यार्थियों को तम्बाकु से बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे – कैंसर, टीव्ही, ह्रदय रोग आदि से बचाव करने के लिये जनजागृति लाना है।

1000954114 1024x684

इसी क्रम में विद्यार्थियों से यह प्रण दिलवाया कि वे अपने जीवन में कभी तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे तथा उन्हें यह प्रेरणा दी गई कि वे अपने आस-पास एवं संपर्क में आने वाले लोगों को भी जागरूक करेंगे।

इस कार्यक्रम में श्री रूपकिशोर शर्मा, श्री हरीओम मेवाड़ा एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email