IMG 20240530 WA0002

संजय वर्मा 9893463143

व्यसनमुक्त अभियान-नशा व्यक्ति, समाज के लिए बहुत ही घातक है – गोपालसिंह इंजीनियर

आष्टा।व्यक्ति को नशा करना है तो प्रभु की भक्ति का, मां-बाप की सेवा का करें – रायसिंह मेवाड़ाआष्टा। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सेमनरी रोड़ स्थित अपने शांति सरोवर आश्रम में मेरा भारत स्वस्थ भारत के तहत व्यसनमुक्त अभियान का कार्यक्रम आश्रम संचालिका पूज्य कुसुम दीदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर थे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मंचासीन थे।

1000953897 858x1024

कार्यक्रम के प्रारंभ में शिव बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात्् आश्रम के प्रतिनिधियों द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उपस्थितजनो को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के लिए व समाज के लिए बहुत घातक है। नशे के कारण बहुत से परिवारों ने अपनों को खोया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संपूर्ण देश में समय-समय पर अभियान चलाकर देश को नशे से मुक्त बनाने हेतु हरदम प्रयास किए जा रहे है। नगर में नशे की लत के विरुद्ध एक अभियान आपके द्वारा प्रारंभ किया गया जो एक अनुकरणीय पहल है।

1000953896

विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि राजयोगी जीवन, स्वस्थ जीवन, सुखमय जीवन, प्रमुख जीवन यह सभी तभी संभव है जब इंसान नशे की गंदी आदत से दूरी बनाए रखें। अगर व्यक्ति को नशा ही करना है तो प्रभु की भक्ति का नशा करें, अपने माता-पिता की सेवा का नशा करें, इस भीषण गर्मी में तड़पते मूक पशुओं, पक्षियों की सेवा का नशा करें। श्री मेवाड़ा ने आश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदी पूज्य कुसुम दीदी द्वारा समय-समय पर नागरिकों के हितार्थ नशे सहित अन्य गतिविधियां संचालित की जाती है जो सराहनीय पहल है, क्योंकि समाज में आज बड़ी संख्या में युवा नशे की लत की गिरफ्त में हैं और इन्हें सही दिशा में लाने के लिए ऐसे अभियान की बहुत जरूरत है। व्यसनमुक्त अभियान में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष व युवाजन मौजूद थे।

1000952981 1
1000953482 1 1024x1024
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email