रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 सारणी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एम पी पी जी सी एल सारणी के सिविल विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजेंद्र कुमार सोनी ने एम पी पी जी सी एल के आवासीय परिसर मठारदेव कॉलोनी के खाली आवासों के दरवाजा चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दिनांक 11/05/24 को दर्ज कराई थी, और कुछ लोगों पर दरवाजा चोरी करने की शंका जाहिर की थी ! पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में लगातार विवेचना करते हुए दिनांक 28/05/24 को मिथुन पवार उर्फ मिथना पिता रमेश पवार निवासी ईश्वर नगर वार्ड क्रमांक 1 पाटाखेड़ा सारणी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसने खुद के द्वारा एम पी पी जी सी एल सारणी के सूने मकानों से 15 दरवाजे चोरी करना बताया। जिसकी निशादेही पर एम पी पी जी सी एल सारणी के मकानों से चोरी किए गए 15 दरवाजे जप्त किए और आरोपी मिथुन पवार को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय बैतूल पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके,आरक्षक जितेंद्र जाट आरक्षक जितेंद्र मौरे , आरक्षक अनुराग इरपाचे एवम आरक्षक चालक नितिन यादव की सराहनीय भूमिका रही।* रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 328 Post navigation ** छिदवाडा का नाम रोशन करने वाले भुपेन्द्र मालवी को पी एच डी की उपलब्धि हासिल मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी क्षेत्र सासंद एवं पुर्व मुख्यमंत्री ने दि बधाई प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला के अनिल पटेल बने दूसरी बार अध्यक्ष नई कार्यकारिणी गठित