रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 ** छिदवाडा का नाम रोशन करने वाले भुपेन्द्र मालवी को पी एच डी की उपलब्धि हासिल मुख्यमंत्री मोहन यादव जी क्षेत्र सासंद एवं पुर्व मुख्यमंत्री ने दि बधाई —–छिंदवाड़ा के भूपेंद्र मालवी को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से पीएचडी अवार्ड मिला। शहर के बसंत कॉलोनी निवासी भूपेंद्र मालवी पिता श्री सुरेश मालवी ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल, से इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में शोध कार्य के लिए पी.एच.डी. (डॉक्टरेट ऑफ़ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गयी है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर पी. के. पुरोहित, राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (NITTTR ) श्यामला हिल्स, भोपाल के निर्देशन में पूरा किया है। उनका रिसर्च टॉपिक “डायग्नोस्टिक स्टडी ऑफ़ फिजिकल प्रोसेसेस अफेक्टिंग सन-अर्थ एनवायरनमेंट यूसिंग ग्राउंड एंड स्पेस बॉर्न टेक्निक्स” रहा है। डॉ. मालवी ने अंतरिक्ष मौसम पर जीपीएस (GPS) टेक्निक्स के द्वारा पृथ्वी पर आने वाले तीव्र भू-चुंबकीय तूफान (Geomagnetic Storms) के दौरान आयन मंडल पर पड़ने वाले पूरे ग्लोबल (अमेरिकन, एशिया-पेसिफिक, एवं यूरोपियन-अफ्रीकन सेक्टर) प्रभावों पर विस्तृत शोध कार्य किया है । डॉ. मालवी ने अपने पीएचडी के दौरान भारत के अलावा विदेशो रशियन अकडेमी ऑफ़ साइंस, रुस्, इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU), साउथ कोरिया, अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन (AGU), सेन फ्रांसिस्को, यूरोपियन जियोसाइंस यूनियन, विएना (EGU) में अपना शोध-पत्र प्रस्तुत एवं विभिन्न जर्नल्स कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, जर्नल्स ऑफ़ फिजिक्स में शोध कार्य प्रकाशित किया है। इस उपलब्धि का श्रेय सबसे पहले अपने माता-पिता, शिक्षक, मित्रजनो एवं परिवारजनो के कुशल मार्गदर्शन के लिए आत्मीय हृदय से आभारी है। इष्ट मित्र और दोनों दलों के विधायक गण नेता एवं समाज सेवक पत्रकार रजक समाज के सामजिक बधु ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 429 Post navigation सोनीपत हरियाणा के दो नाबालिग लड़की घोडाडोगरी स्टेशन पर घूमते हुए पाए गए जीआरपी जवान पुलिस लोगों ने पकड़े थाना सारणी पाटाखेडा निवासी मिथुन पवार के पास से एम पी पी जी सी एल सुने मकान से चोरी किए 15 दरवाजे जप्त किया गिरफ्तार