संजय वर्मा/केवल राम मालवीय आष्टा।आज गेल इंडिया के मिथेल क्रैकर प्लांट के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी आष्टा को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा कि गेल इंडिया मैथिल क्रैकर प्लांट जीवन के लिए बहुत ही घातक है साथ ही क्षेत्र में अधिकतर किसान सीमांत है यदि सरकार उनकी जमीन अधिग्रहण करती है तो उनकी जीविका समाप्त हो जायेगी मजबूरन उन्हें अपने पैतृक ग्रामों को छोड़कर अन्य जगह पलायन को मजबूर होना पड़ेगा वहीं ग्रामीण जनों का कहना है कि इस तरह के प्लांट से हमें फायदा कम और नुकसान ज्यादा होंगे हमारे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा कैंसर फेफड़े से संबंधित रोगी बहुत तेजी से बढ़ेंगे इसलिए हम सब ग्रामीण जन आज हमारी बात अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से रखने आए हैं और हम स्पष्ट कह देना चाहते हैं कि हम किसी भी कीमत पर अपनी जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे साथी ही जो सरकारी जमीन हमारे क्षेत्र की है उस पर भी इस प्राण घातक उद्योग की स्थापना नहीं होने देंगे ज्ञापन में चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यह हमारा प्रथम ज्ञापन है यदि प्रशासन और शासन हमसे जोर जबरदस्ती करेगा और इस प्लांट की स्थापना करगा तो हम लोग धरना प्रदर्शन चक्काजाम जेलभरो जैसे आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो अपनी जान भी देंगे । लेकिन हम इस मेथेन क्रैकर प्लांट को हमारे क्षेत्र में स्थापित नहीं होने देंगे ज्ञापन देने के लिए भंवरा,भंवरी, बापचा, बागैर,दोनिया,शोभाखेड़ी, अन्नदीपुरा, अरनिया राम, अरनिया दाऊत, भटोंनी, बामुलिया भाटी,पूरा,गुराडिया, मांडली, बड़झिरी, मुगली, बंनखेड़ा, सहित दर्जनों ग्राम के लेगा सम्मित हुऐ जिसमे प्रमुख रुप से एलम परमार,जितेंद्र शोभाखेड़ी,नरेंद्र ठाकुर बापचा,अजय सिंह ठाकुर,अजप सिंह सरपंच, जगदीश परमार,सुनील परमार, हरेंद्र किल्लोद,रामबाबू परमार,ताराचंद परमार, महेंद्र परमार,राजेश परमार,संजय परमार,कपिल परमार,अर्जुन, नरेंद्र ठाकुर,गोपाल,कमल,अर्जुन, तरुण,रूप सिंह, ओमप्रकाश परमार, नरेंद्र परमार, कारण सिंह परमार, संतोष, जुगल, गुलाब,राजेश, सुनील, उदय परमार, लखन सिंह,शिवपाल, मदन सिंह बागेर, भुरू भाटी, रघुवीर पटेल, अर्जुन, अके सिंह बागैर, संदीप कुमार, निरंजन ठाकुर दोनिया, लोकेंद्र दोनिया, रघुवीर, निर्मल राजपूत, सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग सम्मिलित रहे। Please follow and like us: Post Views: 782 Post navigation मूक प्राणियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य – रायसिंह मेवाड़ा आष्टा महिला कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा