IMG 20240529 WA0002


संजय वर्मा 9893463143

नपाध्यक्ष की पहल से पशुओं के लिए रखवाएं सीमेंट के पानी के कुंड
आष्टा। अंचल सहित संपूर्ण प्रदेश भर में गर्मी अब अपने पूरे शबाब पर है। तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच रहा है। हालात यह है कि सुबह 9 बजे से सूरज की आग उगलती किरणे लोगों को झुलसाने लगती है। दोपहर से लेकर देर शाम तक सड़कें सूनी नजर आती हैं, लोगों के हाल बेहाल हैं। यदि 10 मिनट के अंतराल में लोगों को ठंडा पानी, शीतल पेय पदार्थ न मिले तो फिर हालात बेकाबू होने लग जाते हैं। गर्मी से बचने के लिए हर कोई जोर-जतन करते दिखता है, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में उन प्राणियों का सोचिये जो न तो अपनी व्यथा को बता सकते और न ही कोई इंतजाम कर सकते। भीषण गर्मी हो या फिर कितनी भी प्यास लगी हो कोई ध्यान नहीं देता। मूक प्राणी भूख और प्यास मिटाने के लिए शहर में यहां से वहां भटकते रहते हैं। इन सबके बीच नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने नई पहल करते हुए नगर के अनेक सार्वजनिक स्थलों पर गोलाकार सीमेंट की छोटी ठेल रखवाने हेतु नपा के जल शाखा प्रभारी को निर्देशित किया था। जिसके परिणामस्वरूप नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, पार्षद डॉ. सलीम, कमलेश जैन, रवि शर्मा, तेजसिंह राठौर, मेहमूद अंसारी की मौजूदगी में नगर के अनेक चौक-चौराहों पर गौमाताओं के लिए ठेल रखकर उनके पीने योग्य पामूक प्राणियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य – रायसिंह मेवाड़ानी की व्यवस्था की गई।

1000953682 1024x576


नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जलशाखा प्रभारी रमेश यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां-जहां भी सीमेंट के कुंड रखवाए गए है उन्हें समय रहते पानी से भरवाए जाए, यह कोशिश की जाए कि पूरे दिन कुंड खाली न हो। इस हेतु एक कर्मचारी को नियुक्त किया जाए जो नगर में राउंड लगाकर कुंडों में प्रतिदिन पानी भरवाने का कार्य करेगा। ताकि मवेशी सहित अन्य मूक प्राणियों की प्यास बुझ सके। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि आप भी अपने घर, आंगन में ठेल, सकोरे की व्यवस्था करें, ताकि इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षी अपने कंठ को पानी से तर कर अपने प्राणों की रक्षा कर सकें। मूक प्राणियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रवि सोनी, रमेश यादव, लोकेन्द्र धारवां, जितेन्द्र चौहान, सागरमल चतरमुथा, ओमनारायण शर्मा, आनंदलाल महेश्वरी, शैलेन्द्र डोंगरे आदि मौजूद थे।

1000953442 1
1000952981 1
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email