IMG 20240423 WA0002

रिपोर्टर संजय वर्मा

आकर्षक रांगोली व शपथ लेकर नागरिकों को किया मतदान के प्रति जागरूक

आष्टा। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयीन छात्राओं द्वारा नगरपालिका के सामने स्थित परिसर में आकर्षक एवं मनमोहक मतदान के प्रति जागरूकता से ओतप्रोत रांगोली की विभिन्न कलाकृतियां उकेरी गई, जिसमें आओं मिलकर अलख जगाए, शत्प्रतिशत मतदान कराएं जैसे नारों का भी उल्लेख किया गया।

1000946954 1024x1024

मनमोहक एवं आकर्षक मतदाता जागरूकता से ओतप्रोत रांगोली की मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने निरीक्षण कर छात्राओं की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने कहा कि मतदान के दिवस कोई भी अवकाश नही समझे, बल्कि इस दिवस को मतदान का महाकुंभ समझते हुए प्रत्येक नागरिक को इस महाकुंभ में मतदान की डुबकी लगाकर इस दिवस को भव्यता प्रदान करना आवश्यक है। मतदान जागरूकता एक समर्थनीय समाज और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। श्री सक्सेना ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सबको मिलकर व अपने परिजनों, ईष्टमित्रों को मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान अवश्य कराना है। मतदान प्रत्येक नागरिक का कत्र्तव्य है जिसका पूरी सजगता से निर्वाहन करना है। मतदान लोकतंत्र का अभिन्न अंग है।

IMG 20230521 WA0017 1 1024x925

मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना की मौजूदगी में उपस्थित सभी नपा कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों तथा विद्यालयों की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूक करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर सीएमओ राजेश सक्सेना, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, उपयंत्री पी.के. साहू, अनिल धुर्वे, आयूषी भावसार, लेखापाल यश कौशल, अनिरूद्ध नागर, स्थापना प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सीएमएम महेन्द्र पोसवाल, राजेश दुबे, मोहम्मद इसरार, नारायणसिंह सोलंकी, शिवराज अहिरवार, आशीष शर्मा, कैलाश घेंघट, बनवारीलाल पवांर, प्रमोद श्रीवास्तव, रोहित कालेलकर, धर्मेन्द्र दिसावरी, रोहित सोनी, राहुल बड़ोदिया, राहुल मालवीय, नरेन्द्र मालवीय सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।

IMG 20240117 WA0063 1 1024x525
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email