IMG 20240422 WA0000

रिपोर्टर संजय वर्मा/ केवल राम मालवीय
आष्टा। नगर के सीएम राइज़ शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने विद्यार्थियों को रंगोली बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी तमन्ना, अंजली, परी, राधिका नामदेव, भूमिका, आराधना, क्रिश, प्रिंसराज, मोहित एवं प्रशांत द्वारा विद्यालय के फाइन आर्ट शिक्षक श्रीराम श्रीवादी के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के उद्देश्य से 18 वर्ष के नवमतदाता एवं अन्य मतदाताओं की जागरूकता के लिए 18 फीट लंबी एवं चौड़ी रंगोली विद्यालय परिसर में बनाई।

IMG 20230521 WA0017 2 1024x925

प्राचार्य ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से कहा कि आप अपने आस पास निवास कर रहे 18 वर्ष से अधिक के नवमतदाताओं को मतदान करने हेतु अपने घर आंगन एवं विद्यालय में इसी प्रकार रंगोली बनाकर जागरूक करें और विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वही उन्होंने कहा कि सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नही है, तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से फार्म अवश्य भरे और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही गई। प्राचार्य द्वारा समस्त विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ को शपथ दिलाई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करें।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525


लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा पहले भी मानव श्रृंखला बनाई थी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।
मतदाता जागरूकता रंगोली बनाने में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान, विष्णुप्रसाद पंवार, असमा खानम, अंत्येश धारवां, सतीश वर्मा, पदमा परमार, आरती विश्वकर्मा, पवन राया, जितेन्द्र मेवाडे़, निहायत मंसूरी, अमिता सोनी, नमीता लोवंशी, रघुवीर सिंह, गौतम चौरसिया, जितेन्द्र आर्य, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र धववाल, लीला भिलाला, नेहा अंसारी, मनोज कुमार करमोदिया, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, मो. इमरान, विनय कुमार तिवारी, सपना यादव, डॉ. तेजपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राम सिंह, उर्मिला यादव, दिनेश कुमार शर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निर्मलदास बैरागी, दिनेश गहरवाल, धीरम शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बड़ोदिया, गौरीशंकर मालवीय, श्रीमती वंदना सोलंकी, हुकुमचंद, शशि बिंजवा, ज्योति मंडलोई, ज्योति चौहान, अनिल पटेल, डी.एस. मांडवा, कमलेश कुमार वर्मा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, रजनीकर महेश्वरी, एस.के. सिंगरिया, राजेश राठौर, आशीष विश्वकर्मा, सतीश पुस्पद, मोतीलाल पैरवाल, प्रिया गोहे, मनीष सोलंकी, विनोद नागदा, ममता अटेरिया, शुमायला सुल्तान, नेहा भूतिया, जेनसन सामुएल, स्वाति राठौर, बलवान सिंह, रीतिका तिवारी, सुनंदा वर्मा, पूजा मेवाड़ा, नेहा सोनी, विनोद मेवाड़ा, सीमा वर्मा, रीना विश्वकर्मा, राजकुमार मालवीय, रिजवान खान, श्रीश्रीराम श्रीवादी, के.डी. बैरागी, दीपिका चौहान, ज्योति ठाकुर, राजेन्द्र मालवीय, मुमताज मंसूरी, अमर सिंह मालवीय, शर्मिला गुर्जर, रिचा ठाकुर, मयंक जैन, राजेश मालवीय आदि उपस्थित थे।

1000946954 1024x1024
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email