IMG 20240411 WA0015 Scaled

रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय

सीहोर /विदिशा संसदीय क्षेत्र की इछावर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर शिवराजसिंह चौहान ने कहा- हम विधायक, सांसद बनने नहीं, देश बनाने के लिए कार्यकर्ता बने हैं कांग्रेस की बुध्दि भ्रष्ट हो गई हैआप ही शिवराज, आप ही उम्मीदवार मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया को दिशा दिखाएगा भारतपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरूवार को नारायणी धाम में मातारानी के दर्शन कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृध्दि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर मातारानी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की। वहीं पूर्व सीएम ने विदिशा लोकसभा की इछावर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि, देश के नंबर वन नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं और देश की नंबर वन पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हम देश बनाने के लिए कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा अद्भुत पार्टी है और आज यहां हर पोलिंग बूथ से कार्यकर्ता साथी उपस्थित हैं, मैं आप सभी को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं।

1000945879 1024x683

“कांग्रेस के सर्वोच्च नेता चुनाव से भाग रहे हैं” पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के सर्वोच्च नेता ही चुनाव से भाग रहे हैं। मैडम सोनिया गांधी जी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, अब तक भी रायबरेली से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है और राहुल गांधी से कहा गया कि, आप अमेठी से चुनाव लड़ लो तो उन्होंने कहा कि, मैं तो साउथ जा रहा हूं। अब जिस पार्टी के नेता चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दें ऐसी पार्टी की दुर्गति तो तय है। कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है। “कांग्रेस की बुध्दि भ्रष्ट हो गई है”पूर्व सीएम ने कहा कि, 500 साल का संकल्प पूरा हो रहा था, आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा था। रामलला विराजमान हो रहे थे। हर जगह उत्सव मनाया जा रहा था, बहनें घरों में दीप जला रही थी, हर घर पर भगवा पताका लहरा रहा था, पूरा देश खुशियां मना रहा था। प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे। कांग्रेस की बुध्दि भ्रष्ट हो गई है। अब जो लगातार गलत फैसले ले रही हैं ऐसी कांग्रेस में भला कौन रहेगा। कांग्रेस के नेता पार्टी इसलिए भी छोड़ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस ने राममंदिर का विरोध किया।

कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है। वहीं पूर्व सीएम ने कहा कि, जितना विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है कभी कांग्रेस ने नहीं किया है। कांग्रेस को जनता के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। “पद, बेहतर सेवा के लिए है”पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मेरे लिए बेटियां देवी का रूप है। बेटी देवी है इसलिए किसी भी कार्यक्रम से पहले बेटियों की पूजा करता हूं और मैं सभी बहनों में देवी की मूर्ती देखता हूं, मैं बहनों की पूजा करता हूं, और उनके कल्याण के लिए काम करता हूं। बेटी वरदान बन जाए इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी और बहनों के जीवन में अंधेरा नहीं रहे इसलिए लाड़ली बहना योजना बनी। बहनों की जिंदगी कैसे बेहतर बने, उनके कल्याण के लिए सदैव काम करता रहूंगा। श्री चौहान ने कहा कि, मैया से मैंने यही मांगा है कि, मुझे विद्या नहीं चाहिए, मुझे बल नहीं चाहिए , मुझे धन नहीं चाहिए , मुझे स्वर्ग भी नहीं चाहिए, मुझे मुक्ति भी नहीं चाहिए, माँ मुझ पर कृपा करना और बार-बार इसी जनता की सेवा के लिए मुझे पैदा करती रहना।

1000945883 683x1024

उन्होंने कहा कि, हम राजनीति में केवल पद के लिए नहीं है, पद तो बेहतर सेवा के लिए चाहिए। चुनाव केवल इसलिए की जनता की सेवा कर सकें। भाजपा देश को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति करती है। “दुनिया को दिशा दिखाएगा भारत”पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।

जब कांग्रेस की सरकार थी तो दुनिया में कहीं भी भारत की इज्जत नहीं थी। भारत तो घपले-घोटालों का देश कहा जाता था लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कश्मीर से धारा 370 हट गई। तीन तलाक जैसा काला कानून खत्म हो गया, आतंकवाद समाप्त हो गया और आयोध्या में राममंदिर बन गया। मुझे पूरा विश्वास है कि, विकसित भारत का निर्माण भी नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही होगा और हमारा भारत, दुनिया को दिशा दिखाएगा। देश को नई उंचाईयों पर पहुंचाने के लिए श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

1000945884 1024x683

“आप ही शिवराज”पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि, आप अपने-अपने घरों से निकलें और चुनाव प्रचार में जुट जाएं क्योंकि आप ही ये चुनाव लड़ रहे हो, आप ही भाजपा के उम्मीदवार हो और आप ही शिवराज हो। वहीं पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, हर बूथ पर जाएं और मजबूती के साथ काम करें। साथ ही घर-घर संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मोदी जी की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र की हर विधानसभा से हमें खिला हुआ कमल का फूल मोदी जी को भेंट करना है और रिकॉर्ड मतों से एक बार फिर देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।

इस अवसर पर पूर्व सीएम के पहले इछावर विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को इछावर के विधायक एवं मप्र के राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा,सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

1000945877 1024x853

सीहोर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, इछावर विधानसभा के मीडिया प्रभारी मनीष विश्वकर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आज इछावर विधानसभा क्ष्रेत्र के सभी 5 मंडलो के 275 बूथ के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सीहोर के विधायक सुदेश राय,जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेन्द्र मेवाडा,उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई,सीताराम यादव,कैलाश सुरणा,विष्णु वर्मा,तुलसीराम पटेल,सन्नी गौरव महाजन,प्रिंस राठौर,देवेन्द्र वर्मा भूरा,भूपेन्द्र पाटीदार,पंकज गुप्ता,सुहागमल मेवाडा, मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर, धर्मेंद्र पटेल, नीरज परमार,पंकज परमार, रामस्वरूप मेवाड़ा जिला-मंडल,सभी मोर्चो,प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि,शक्ति केंद्र,बूथ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email