IMG 20240411 WA0011

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा नगर के कुशवाह समाज के जीर्णोद्वारित प्राचीन मंदिर में पंचकुंडीय श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण के प्रथम दिवस संपूर्ण वातावरण भक्तिमय था ज्ञानगंगा के रस से पूरा माहौल डूब गया इसके बाद मंत्रोच्चार के द्वारा यज्ञाचार्य नगरपुरोहित पंडित मनीष पाठक ने विधि विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया तत्पश्चात् कथा व्यास नगरपुरोहित डॉ दीपेश पाठक के द्वारा शुकदेव के आगमन एवं परीक्षित के जन्म का वृतांत बताते हुए कहा की मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मिट जाता है।

1000945814

जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। श्रीमद् भागवत कथा परमात्मा का अच्छा स्वरूप है। यहां परमहंसों की संहिता है। भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखता है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है।यह कथा रूपी अमृत देवता को भी दुर्लभ है। इसके साथ ही परीक्षित जन्म की कथा सुनते हुए बताया कि पांडव के पुत्र अर्जुन,अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा जो राजा विराट की पुत्री है।

1000945805

वह अभिमन्यु के साथ दिखाई गई थी, युद्ध में गुरु द्रोण के मारे जाने से पुरोहित होकर उनके पुत्र अश्वत्थामा ने क्रोधित होकर आज पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया, लेकिन वे पांडव न होकर द्रोपदी के पाच पुत्र थे । जानबूझकर चलाए गए इस अस्त्र से उन्होंने उत्तरा को अपना निशाना बनाया। अभिमन्यु की पत्नी पुत्र उत्तरा उस समय गर्भवती थी। बाण लगने से उत्तर का गर्भपात हुआ।और गर्भपात होने के बाद परीक्षित का जन्म हुआ।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925

इस अवसर पर कथा यजमान पटेल मनोज कुशवाहा एवं अक्षय कुशवाहा ने भागवत पुराण की पूजा अर्चना कर कथा व्यास एवं यज्ञाचार्य सहित विप्रजनों,संगीत मंडलियों का पुष्पों के द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात् सुंदर स्वरूप के साथ आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया,इस अवसर पर कथा श्रवण हेतु प्रांगण में नगरवासी सहित माताएं बहनें उपस्थित थी।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email