screenshot 2026 04 19 22 01 40 122 com.whatsapp

गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्षा अनुसार आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहसील स्तरीय प्रवीण्य सूची में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 04 19 22 01 40 122 com.whatsapp

amla सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की शिक्षा जगत की अग्रणी विभूतियों में डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज के प्राचार्य महोदय जी आर डोंगरे एवं विशिष्ट अतिथि लाइफ़ करियर स्कूल भीमनगर के संचालक बेग सर एवं वार्ड पार्षद अल्का मानकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न शालाओं के चयनित विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक और शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए परीक्षा के तहसील समन्वयक कैलाश चंद्र रहड़वे ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में 51 शालाओं के लगभग 1600 विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिनमें से 41 विद्यार्थी तहसील पर प्रवीण्य सूची में चयनित हुए। जिन्हें आज समारोह पूर्वक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

screenshot 2026 04 19 22 01 47 950 com.whatsapp

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां गायत्री एवं सरस्वती के छायाचित्र का पूजन दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जी आर डोंगरे ने संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री परिवार की यह पहल विद्यार्थियों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के साथ अपनी पुरातन संस्कृति से जोड़ती है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लाइफ़ करियर स्कूल के संचालक बेग सर ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा नहीं है बल्कि इसके माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति और कैरियर में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी निहित है। उन्होंने गायत्री परिवार की इस उपयोगी आयोजन की सराहना भी की। वार्ड पार्षद श्रीमती अलका मानकर ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन तहसील सह समन्वयक एन डी देशमुख ने किया। कार्यक्रम को गायत्री परिवार के एस. पी डढ़ौरे, अधिवक्ता अनिल पाठक ने भी संबोधित किया। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थी बेहद खुश नजर आए ।

screenshot 2026 04 19 22 01 40 122 com.whatsapp

अतिथियों को गायत्री परिवार के भीमराव देशमुख द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ की जनकल्याण कल्याण संबंधी विभिन्न प्रकल्पों में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक संतोष कनाठे , किसनराव सारटकर, यशवंत चढ़ोकर, सुरेंद्र कापसे सहित, छात्र छात्राओं के पलक विभिन्न स्कूलों के शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्यगण मौजूद थे।आभार प्रदर्शन श्री कमल किशोर सूर्यवंशी ने किया।

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2025 08 17 08 19 49 659 com.facebook.katana

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email