रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 थाना सारणी क्षेत्र का गुंडा बदमाश सुनील उर्फ लेफ्टी पिता मुन्नालाल बंगाली निवासी बाजार मोहल्ला सारणी जिला बैतूल का सन 2008 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में सलिप्त है, इसके विरुद्ध थाना सारणी में आम जनता के साथ मारपीट करना, जान से खत्म करने की धमकी देना, जान से मारने की नीयत से मारपीट करना, चाकू बाजी करना,चोरी करना, शासकीय सेवकों के साथ मारपीट करना उनके कार्य में बाधा उत्पन्न करना,आगजनी करना, अवैध रूप से रुपए की वसूली करना, अवैध रूप से हथियार रखना,छेड़छाड़ करना एवं दुष्कर्म करने संबंधी अपराध सहित 35 अपराध पंजीबद्ध हैं।इसके विरुद्ध समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाहिया भी की गई है, किंतु इसकी आपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं आ रहा था। सुनील लेफ्टी की आपराधिक गतिविधियों के कारण सारणी क्षेत्र की आम जनता में भय एवं आतंक का माहौल निर्मित होते जा रहा था। इसकी आपराधिक गतिविधियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आम जनता उसके विरुद्ध थाना में रिपोर्ट करने से डरती थी। बदमाश सुनील लेफ्टी की अपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर सारणी पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवहिया की गई है किंतु उसके बावजूद भी उसकी आपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आ रहा था। सारणी क्षेत्र की लोक व्यवस्था एवं परशांति को कायम रखने के लिए सारणी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के अंतर्गत प्रकरण जिला दंडाधिकारी महोदय बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से बदमाश सुनील लेफ्टी का NSA आदेश जिला दंडाधिकारी बेतूल द्वारा जारी किया गया। जिसे गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भोपाल भेजा गया है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 350 Post navigation लोकसभा चुनाव और अचार संहिता को देखते लगातार छापा मारकर कारवाई रेलवे कर्मचारी एवं समाज सेवक द्वारा लगाए गए हरे भरे पेड़ के गले पर चलाई जा रही है कटर