रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा। कुबरेश्वर धाम सीहोर से लौट रहे श्रद्धालुओं के विश्राम एवं स्वल्पहार की व्यवस्था महांकाल ग्रुप के सदस्यों द्वारा किलेरामा स्थित चैराहा पर किया गया। जिसमें नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं मित्रजनों द्वारा सहयोग कर श्रद्धालुओं को स्वल्पहार कराया गया। वहीं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि आज जिस आशा और भगवान भोलेनाथ पर आस्था रखकर इतनी दूर से आए है, निश्चित ही प्रभु आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे। आपकी यात्रा मंगलमय हो यही ईश्वर से कामना है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट, पार्षद रवि शर्मा, छोटू जायसवाल, संतोष, विराज राजपूत, ऋतिक डीजे, दीपक महेन्द्र, सन्नी, पवन, मोनू ताम्रकार, दीपक शर्मा, नरेश कुशवाह, संतोष कुशवाह, अजय कुशवाह, अर्जुन सोनी, अजय मालवीय, संजय कुशवाह, सचिन मालवीय, राहुल जैन आदि मौजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 375 Post navigation उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2024,का आयोजन आष्टा बापयास चौराहा का नाम राजाभोज चौराहा हुआ