रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा /03 मार्च 2024 से 09 मार्च 2024 ग्राम पंचायत – रलायति पनवाड़ी, तहसील – पचोर, जिला – राजगढ़ मध्य प्रदेश में प्रज्ञा सागर महाविद्यालय में आयोजित किया गया। इस शिविर में मध्यप्रदेश के सातों विश्वविद्यालय के लगभग 600 स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिसमें शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा जिला सीहोर से स्वयंसेविका दिव्या मालवीय पिता श्री हरिराम मालवीय ने स्वंयसेविका के रूप में अपनी सहभागिता की। शिविर से वापस आने के पश्चात् सभी छात्र – छात्राओं को इस शिविर के अनुभव को बताकर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का नेतृत्व करेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अबेका खरे, महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.ललिताराय श्रीवास्तव, कु.शिवानी मालवीय एवं समस्त महाविद्यालय परिवार व अन्य स्वयंसेवकों द्वारा दिव्या मालवीय को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। Please follow and like us: Post Views: 405 Post navigation आष्टा कृषि उपज मंडी में किसान के साथ हो रही है लूट और ठगी कुबेरेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं को कराया स्वल्पाहार