रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई आष्टा द्वाराआज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि उनके बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं शहीद भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय की समस्त छात्र शक्ति ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर नगर मंत्री रजत सोनी ने संबोधित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला । सोनी ने कहा कि आप सभी जानते है आज अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद जी का बलिदान दिवस है । जिनके नाम में ही आजाद था उन्होंने नारा दिया था दुश्मन की गोलिया का सामना हम करेंगे, आजाद है आजाद रहेंगे । उन्होंने अपने जीवन में एक प्रण भी लिया था कि वे कभी भी अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगे और अंग्रेजों की गुलामी की हुकूमत से खुद को आखिरी सांस तक आजाद रखेंगे । 27 फरवरी आज ही के दिन जब अंग्रेजो ने उन्हें चारो तरफ से घेरा तब अपने प्रण के चलते उन्होंने मुठभेड़ कर उनकी बंदूक में बची आखिर गोली खुदके माथे में उतार कर मा भारती की गोद में गहरी नींद में सो गए और वीर गति को प्राप्त हो गए । उन्होंने बेहद कम उम्र में ही अपनी जिंदगी को देश के नाम कर दिया था । इस दौरान विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष देवेंद्र बागवान, नगर मंत्री रजत सोनी,जिला ई एक्टिविटी प्रमुख दीपक जैन,भविष्य जैन (नानू), अजय पुष्प, सोनू मालवीय,कृष्णा पटेल,अमन पटेल,कृति पाल पटेल कुंदन ठाकुर,गोपाल ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Please follow and like us: Post Views: 305 Post navigation शिव स्वराज्य युवा संगठन आष्टा ने पानी के उपर उकेरी छत्रपति शिवाजी महाराज की छवि,संगठन ने मनाई शिवाजी महाराज की जयंती आष्टा में 29 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 900 से अधिक कन्याओं का होगा विवाह