IMG 20240219 WA0009 Scaled

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा । शिव स्वराज्य युवा संगठन आष्टा ने आज महाराजा छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई। शिव स्वराज युवा संगठन के रजत सोनी ने बताया की आज शिव स्वराज्य युवा संगठन के तत्वाधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर संगठन के मुख्य कलाकार ऋषभ सोनी,माया मेवाड़ा ने एक अनोखी कला का प्रदर्शन करते हुए खेड़ापति कमल तालाब के बीचों बीच तैरती हुई शिवाजी महाराज की छवि बनाई । दोनों कलाकार इस कला को हम सभी के बीच लेकर आए ।

1000943681 768x1024

रजत सोनी ने नगर के नागरिको से अपील की है कि आप सभी आष्टा के जन मानस एक बार कमल तालाब पर आकर अवश्य इस अनोखी कला के प्रदर्शन को अवश्य देखे । आयोजित कार्यक्रम के दौरान रजत सोनी ने सर्व प्रथम सभी को शिव स्वराज्य युवा संगठन की ओर से शिवाजी महाराज की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, एवं उन्होंने कहा कि 19 फरवरी 1630 आज ही के दिन जीजाबाई की कोख से एक वीर सपूत ने जन्म लिया जिनका नाम शिवाजी शाहजी भोसले पड़ा जो आगे जाकर वीर छत्रपति शिवाजी महाराज कहलाए ।

1000902319 637x1024

हमारा शिव स्वराज्य युवा संगठन छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शो पर चलने वाला संगठन है जो कि समय समय पर आगे आकर अपनी एक अलग छवि छोड़ता आया है ।

हमारे संगठन द्वारा हिन्दू बहनों को फ्री में दा केरेला स्टोरी मूवी दिखानी हो या गरीब वंचित परिवारों को दीवाली पर मिठाई,दीप,कम्बल बाटना हो शिव स्वराज्य युवा संगठन सभी सेवा भावी कामों में सदैव आगे रहता है ।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925

इसी क्रम में आज शिवजी की जयंती के उपलक्ष में शिव स्वराज्य युवा संगठन के तत्वाधान में हमारे मुख्य कलाकार ऋषभ सोनी,माया मेवाड़ा एक अनोखा कला का प्रदर्शन करते हुए खेड़ापति कमल तालाब के बीचों बीच तैरती हुई महाराज की छवि हम सभी के बीच लेकर आए है।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525

इस दौरान शिव स्वराज्य युवा संगठन के हर्षद जैन, ऋषभ सोनी,रजत सोनी, भविष्य जैन, योगेश शर्मा, यश शर्मा,बाला शर्मा, कुणाल जैन, आशु नामदेव, दीपांशु जायसवाल, सिद्धांत जसाथी, जय पिप्लोदीया, रितिक दुबे,माया मेवाड़ा, प्रभा ददलानी उपस्थित रहे ।

चित्र रजत सोनी8770436552

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email