IMG 20240210 WA0000

रिपोर्टर संजय वर्मा
आष्टा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मंडला जिला में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअल रूप से प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को संबोधित कर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में समझाया, वहीं सिंगल क्लिक के माध्यम से सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में माह फरवरी की किश्त राशि 1250 रूपये अंतरित की गई। उक्त आयोजन का सीधा प्रसारण नगरपालिका के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।


मंडला जिला में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के तहत राशि अंतरण कार्यक्रम को नगरपालिका के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, राजेश सक्सेना, पार्षद सुभाष नामदेव, मेहमूद अंसारी की विशेष उपस्थिति में शासन द्वारा निर्धारित लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से नगर की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव के संबोधन को श्रवण कराया गया।

1000943361 1024x770

मुख्यमंत्री द्वारा फरवरी माह की किश्त लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लीक के माध्यम से अंतरण की गई। वहीं नगर की लाड़ली बहनों को प्रमाण पत्र भी उपस्थित अतिथियों द्वारा सौंपे गए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से जहां मातृशक्तियां हमारी बहने आत्मनिर्भर बनी है, वहीं आर्थिक रूप से भी मजबूत हुई है।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525

सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए लाड़ली बहना योजना एक अनुकरणीय योजनाओं में से एक है। इस योजना के प्रारंभ होने से नगर सहित प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को आत्मबल मिला है, वहीं लाड़ली बहनों के जीवन में एक अलग ही परिवर्तन आया है।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925
1000902319 637x1024

इस अवसर पर स्थापना प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सिटी मिशन मैनेजर महेन्द्र पोसवाल, मोहम्मद इसरार, सामुदायिक संगठक पार्वती शर्मा, शिवराज अहिरवार सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनाएं मौजूद थी।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email