रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा – श्री दिगंबर जैन पद्मावती पोरवाल महासभा एवं केंद्रीय समिति तथा सभी क्षेत्रीय समितियों स्थानीय मानस भवन में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया. आयोजन के शुभारंभ में समाज जनों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो से भव्य चल समारोह गाजियाबाद जी के साथ निकाला निकाला गया. चल समारोह का नगर पालिका द्वारा नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की मौजूदगी में चल समारोह में शामिल दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ जनों का स्वागत सम्मान किया गया. मुख्य आयोजन मानस भवन में संपन्न हुआ जिसमें विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, प्रभात धाड़ीवाल, योगेन्द्रसिंह ठाकुर, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खा सहित समाज के वरिष्ठजन अतिथि के रूप मे मंचासीन थे. श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े विवाह बंधन मे बंधे, जिन्हे मंचासीन अतिथियों द्वारा शुभकामनायें व सुखमय वैवाहिक जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद दिया. विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के अत्याधुनिक युग मे विकसित जैन समाज द्वारा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जो अपने आपमें अनुकरणीय पहल है. स्थानीय किला स्थित दिगंबर जैन मंदिर कि सुरक्षा के लिए बाउंड्री निर्माण हेतु विधायक निधि से 20 लाख रूपये कि घोषणा भी भरे मंच से की गई. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे कहा कि जैन समाज पूरे देश की अर्थव्यवस्था मे रीड़ की हड्डी साबित होता है, छोटे से लेकर बड़े व्यापार मे जैन समाज की भूमिका सर्वोपरी है. इतना विकसित समाज होने के बाद भी सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करना निश्चित ही अन्य समाजो के लिए उदाहरण से काम नहीं है. जुलूस का स्वागत करने वालो मे पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद कमलेश जैन, रवि शर्मा, सुभाष नामदेव, धनरूपमल जैन, रुपेश राठौर, मनीष धारवा, सुमित मेहता, अवनीश पिपलोदिया, चेतन छाजेड, दिलीप वशिष्ठ, पवन वर्मा आदि मौजूद थे. Please follow and like us: Post Views: 500 Post navigation मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माता के बीच मनाया नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपना जन्मदिन लाड़ली बहनों के खातों में डाली फरवरी माह की किश्त, सौंपे प्रमाण पत्र,नपाध्यक्ष की मौजूदगी में संपन्न हुआ सीधा प्रसारण कार्यक्रम