IMG 20240130 WA0059

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा ।शहर के शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत छात्राओं को 30 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह पूर्वक प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया। समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर एवं विशिष्ट अतिथि जन भागीदारी समिति अध्यक्ष निलेश खंडेलवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, विधानसभा विस्तारक लक्ष्मण सिंह राणा, लोकसभा विस्तारक मानू सक्सेना, योगेंद्र ठाकुर, योगेंद्र पटेल, यशवंत ठाकुर, राधेश्याम दाऊ थे तथा अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ.पुष्पलता मिश्रा ने की। स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के सौजन्य से तीस दिवसीय ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण श्री गंगा दास जी स्मृति शिक्षा एवं समाज सेवा समिति की प्रशिक्षिका श्रीमती वंदना भारद्वाज द्वारा दिया गया।

1000912115 1024x577

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गत 27 दिसंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक प्रतिदिन दो घंटे के मान से प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें महाविद्यालय की कुल 60 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। स्वागत भाषण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.पुष्पलता मिश्रा द्वारा प्रेषित करते हुए कहा कि विधायक महोदय का प्रथम आगमन महाविद्यालय में हुआ है हम आपका प्रफुल्लित मन से स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि महाविद्यालय के विकास में आपका सकारात्मक सहयोग हमे प्राप्त होगा।

1000902319 637x1024

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपने सपने निर्मित करे और उसे प्राप्त करने के लिए सदा प्रयत्नशील बने। मुझे मेरे पिता जी ने कक्षा पांचवी में इंजीनियर बनने का सपना दिखाया और उसी दिन मैंने मन में संकल्प ले लिया कि इंजीनियर जरूर बनूंगा और मैं इंजीनियर बना। आज संसाधनों की कमी नहीं है आवश्यकता सही लक्ष्य व परिश्रम के द्वारा सफलता अर्जित कैसे करे इस विषय पर ध्यान देने की।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525

उन्होने कहा कि आप सभी युवा है जॉब ओरिएंटेड कोर्स की ओर अपना ध्यान लगाए। ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण अपने प्राप्त किया इसकी कौशलता आपको मिली है आप स्वयं अपना रोजगार भी प्रारंभ कर सकती हैं और अन्य को रोजगार दे सकती हैं। साथ ही छात्राओं को प्रशिक्षण के बाद कार्यरूप में परिणित कर स्वावलंबी बनने के प्रेरणा दी, मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है। कार्यक्रम के दौरान डॉ.दीपेश पाठक ने स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ की विभिन्न गतिविधियों के संचालन कार्य नियोजन के बारे में छात्राओं को अवगत कराया और अतिथि परिचय कराते हुए संचालन किया।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925

प्रथम बार आगमन पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मिश्रा ने क्षेत्रीय विधायक श्री इंजीनियर जी को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम का संचालन संयोजन डॉ.दीपेश पाठक द्वारा किया गया तथा आभार वैभव सुराना ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ.कृपाल विश्वकर्मा, डॉ ललिता राय श्रीवास्तव, डा बेला सुराणा, डा मेघा जैन, शिवानी मालवीय, डा सबिहा अख्तर, वैभव सुराणा, जयपाल विश्वकर्मा, प्रेमसिंह कुंम्भकार, राजेश्वर भूतिया, मुकेश परमार, जितेंद्र विश्वकर्मा, वसीम खान, कुलदीप जाटव, सतेन्द्र सक्सेना, बनेसिंह मेवाडा, राहुल प्रजापति, सुमित भूतिया आदि स्टाफ सदस्य व छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email