IMG 20240128 181040

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा- दिनांक 28 जनवरी 2024 दिन रविवार को नगर के साईं कॉलोनी में स्थित शहीद भगत सिंह कंप्यूटर कोचिंग क्लासेस में संस्था के मार्गदर्शक गंगाधर वर्मा के मार्गदर्शन व उपस्थिति में संस्था संचालक कपिल वर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम संस्था परिवार एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसबीएस स्कूल के प्राचार्य भोलू ठाकुर, विशेष अतिथि दिनेश वर्मा, जीवन चंद्रवंशी, जितेंद्र सोनानिया, पत्रकार धनंजय जाट द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा एवं शहीद भगत सिंह के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात संस्था द्वारा अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से अभिवादन करते हुए संस्था की ओर से पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात शहीद भगत सिंह कंप्यूटर कोचिंग क्लासेस द्वारा वर्ष 2023 कंप्यूटर ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा एसबीएस स्कूल में आयोजित की गई थी। जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 विद्यार्थियों का संस्था द्वारा पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।

1000904167 1024x659

जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संस्था के छात्र अंकित को कंप्यूटर एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा याशिरा अंसारी को टैबलेट एवं राधिका नामदेव को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्मार्ट वॉच देकर एवं अन्य विद्यार्थियों का शील्ड देकर संस्था परिवार की ओर से अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही कंप्यूटर कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। संस्था मार्गदर्शक एवं अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। इस दौरान संस्था संचालक कपिल वर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी जीवन में हमेशा सीखते रहना चाहिए।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525

आज का युग आधुनिक युग है, जहां हमें हर समय कंप्यूटर एवं इंग्लिश की अधिकतर आवश्यकता होती है, इसी को देखते हुए हमने वर्ष 2021 में संस्था की शुरुआत की।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925
1000902319 637x1024

आज जिसके फल स्वरूप बहुत ही कम समय में आज संस्थान से करीब 800 से अधिक विद्यार्थियों ने संस्था से डीसीए पीजीडीसीए कोर्स किया एवं इस वर्ष अभी 300 से अधिक विद्यार्थी इस वर्ष कोर्स कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अनुराग मालवीय, आर्यन एवं अभिषेक द्वारा किया गया। आभार संस्था संचालक कपिल वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email