IMG 20240121 WA0099

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा । ग्राम पदम श्री (भगवानपुर) में आयोजित श्री मद भागवत कथा में व्यास पीठ से महंत श्री दीपक दास शास्त्री ने संगीत मय प्रवचन की श्रंखला में आज अत्यंत ही सारगर्भित उदबोधन में कहा की प्रभु श्री राम प्रभु श्री कृष्ण ने अपने अपने समयकाल के अनुरूप जीवन जीते हुए वह कर्म किए जिनके कारण आज भी लाखो वर्षो बाद हम सबका उनका स्मरण करते हुए उनकी पूजा तो करते है परंतु उनके बताए रास्ते से भटक जाते है समस्या वही से जन्म लेती है । दोनो प्रभुओ ने अहंकार का नाश किया साथ ही प्रभु श्री राम ने वानरों से, प्रभु श्री कृष्ण ने ग्वालों गोपियों का सार्थक उपयोग कर युग परिवर्तन कर दिया।

IMG 20240121 WA0094 1024x768

हम भी आज के इस कलयुग में अंहकार से दुर रह कर आम जन साधारण जन तथा उपेक्षित जन अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्तियों से स्नेह कर अपना अपना जीवन धर्म मय जीने का प्रयास तो करे सफलता निश्चित मिलेगी ।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525

महंत जी ने भारी संख्या में उपस्थित नर नारियों से आग्रह किया की जो जो वैवाहिक बंधन में है वे अपने अपने जीवन साथी की परवाह करे एक दूसरे से स्नेह करे आप सबका पारिवारिक जीवन भी आदर्श बन जायेगा। व्यास पीठ पर आसीन महंत श्री दीपक दास जी का म प्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व नपाध्यक्ष आष्टा कैलाश परमार ने स्वागत दुपट्टे एवम पुष्प माला से स्वागत कर महंत जी का आशीष लिया। आयोजक पटेल केदार सिंह मेवाड़ा सरपंच सोनू मेवाड़ा ने आज के अतिथियों का तथा विशिष्ठ अतिथि पुर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार का स्वागत किया।

IMG 20230521 WA0017 1 1024x925

आष्टा के पड़ोसी ग्राम पदम श्री के निवासियों का आभार मानते हुए परमार ने कहा की इस छोटे से ग्राम वासियों में प्रभु राम प्रभु कृष्ण के प्रति जो आस्था है वह उदाहरणीय है

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email