रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय आष्टा। संपूर्ण भारत सहित मध्य प्रदेश व नगर भगवान श्री राम की आराधना में लीन है, वही हिंदू संगठनों द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर प्रभु श्री राम की भक्ति कर रहे है। आज सकल हिंदू समाज, सनातनी धर्मावलंबियों तथा आष्टा युवा संगठन के नेतृत्व में विशाल भगवा वाहन रैली अलीपुर स्थित भगवान बजरंग बली के मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई भाऊबाबा मंदिर के समीप रैली का समापन हुआ। वाहन रैली में बड़ी संख्या में वृद्धजन, युवाजन व बच्चों ने भाग लिया। किसी ने अपने हाथों में भगवा ध्वज को थामे रखा तो किसी ने अपने दो पहिया वाहन पर भगवा ध्वज को सजाया। सभी सनातनी जनों द्वारा भगवान श्रीराम के लगाए गए जयघोष से संपूर्ण वाहन रैली मार्ग को गूंजायमान हो उठा। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संपूर्ण भारत वर्ष के सनातनियों में बहुत ही उत्साह व हर्ष है। सकल समाज अध्यक्ष, हिन्दू उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारीगण सहित नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, कालू भट्ट, विनीत सिंगी, सुरेश सुराना, रूपेश राठौर, कमल ताम्रकार, आनंद गोस्वामी, राकेश प्रजापति, कृपालसिंह पटाड़ा, अनिल श्रीवास्तव, मनीष डोंगरे, रवि शर्मा, विशाल चैरसिया, भगवतसिंह मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में रामभक्तगण मौजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 360 Post navigation मां पार्वती नदी के घाटों का 1 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि ने किया भूमिपूजन प्रभु श्री राम प्रभु श्री कृष्ण को आदर्श बनाने से ही जीवन सफल होगा-महंत श्री दीपक दास शास्त्री