IMG 20240120 WA0058

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा :चाचरसी में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। 22 जनवरी तक होने वाले इस अनुष्ठान को प्रतिदिन ग्रामवासी नगरपुरोहित पं मयूर पाठक, पं मनीष पाठक व पं डा दीपेश पाठक के मार्गदर्शन में पूर्ण कर रहे है आज 19 जनवरी को भगवान रामलला की प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह के समीप स्थापित पर्णकुंटी में स्थापित कर विभिन्न अधिवास संपन्न किए गए। जहां उन्हें उनको सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा।

IMG 20240120 WA0061 768x1024

आगे भी कई तरह के अनुष्ठान और पूजा की विधियां की जाएंगी।बता दें कि, इससे पहले रामलला के प्रतीकात्मक ध्वज की जलयात्रा और विभिन्न पूजन के बाद राम मंदिर में लाया गया।

IMG 20240120 WA0059 1024x768

ग्रामवासियों ने बताया कि, मूर्ति को गांव के अंदर लाने के साथ ही संपूर्ण ग्राम में दीपो उत्सव मनाया जाने लगा है द्वारों पर आम के तोरण प्रतिदिन बांधे जा रहे हैं 22 तारीख को स्थापना के साथ ही भक्त अपने भगवान के दर्शन कर सकेंगे।यज्ञ के मुख्य यजमान राजेंद्र वर्मा डिप्टी कमिश्नर भोपाल, उपप्रधान यजमान महेंद्र वर्मा अखिलेश वर्मा जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा फौजी,देवीलाल वर्मा बद्री वर्मा बाबूलाल वर्मा मनोहर वर्मा दीपक वर्मा,पप्पू वर्मा जितेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा *धार्मिक संस्कार संपन्न हो रहे है

IMG 20240120 WA0057 1024x874

नगरपुरोहित पं पाठक ने बताया की भगवान रामलला की विशेष पूजा प्रतिदिन की जा रही है अभी तक निम्न धार्मिक संस्कार किए जा चुके। होगी।मुहूर्तानुसार प्रधान संकल्प,पार्वती तट की पूजा की गई उसके बाद गणेशाम्बिका पूजन, वरुण पूजन, चतुर्वेदोक्त, पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, सोर्धारापूजन, आयुष्मंत्रजप, नांदीश्राद्ध, आचार्यादिऋत्विग्वरण, मधुपर्क पूजन, मंडप प्रवेश, दिग्रक्षण, पंचगव्यप्रोक्षण, मंडपांग्वास्तुपूजन, वास्तुबलिदान, मंडपसूत्रवेष्टन, दुग्धधारा, जलधाराकरण, षोडशस्तंभपूजनादि, मंडपपूजा, जलाधिवास, गंधादिवास सांय पूजन और आरती संपन्न हो रही है।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525
IMG 20230521 WA0017 3 1024x925
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email